23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

संगठन का करें विस्तार

संगठन की मजबूती के लिए लोजपा की बैठक आयोजितआधा दर्जन लोगों ने ली लोजपा की सदस्यताफोटो:5-नव मनोनीत पदधारकों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, फारबिसगंजप्रखंड के रामपुर दक्षिण पंचायत में संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए लोजपा की बैठक जिलाध्यक्ष गुफरान आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला महासचिव अशद कमाल तारा, नरपतगंज प्रखंड […]

संगठन की मजबूती के लिए लोजपा की बैठक आयोजितआधा दर्जन लोगों ने ली लोजपा की सदस्यताफोटो:5-नव मनोनीत पदधारकों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, फारबिसगंजप्रखंड के रामपुर दक्षिण पंचायत में संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए लोजपा की बैठक जिलाध्यक्ष गुफरान आलम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला महासचिव अशद कमाल तारा, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष मुखिया अमीन उद्दीन, जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, अब्दुल कैय्यूम आदि उपस्थित थे. बैठक के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष ने माला पहना कर उन्हें पार्टी का पदाधिकारी मनोनीत किया. इसमें इंतेशार आलम को फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष, खुशबू सिंह को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, विनोद पासवान को जिला उपाध्यक्ष, अमित कुमार भास्कर को फारबिसगंज प्रखंड उपाध्यक्ष, मो रईस, इमरान, लक्की, दिलावर, मुसलिम अंसारी आदि को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया. जिलाध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों व सदस्यों को संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें