उपचुनाव : जोकीहाट में 53 फीसदी पड़े वोट

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जोकीहाट विधान सभा में उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया. मतदान में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों ने अहम भुमिका निभायी. मतदान समाप्ति के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम हिमांशु शर्मा ने जानकारी दी कि जोकीहाट में कुल 53 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना होने के बावजूद मतदाताओं […]

विज्ञापन

अररिया : जोकीहाट विधान सभा में उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया. मतदान में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों ने अहम भुमिका निभायी. मतदान समाप्ति के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम हिमांशु शर्मा ने जानकारी दी कि जोकीहाट में कुल 53 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना होने के बावजूद मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. उन्होंने बताया कि जोकीहाट में दो लाख 70 हजार मतदाता हैं. इसमें से 53 प्रतिशत लोगों ने अपने मतदान का प्रयोग किया. मतदान के लिए 331 मतदान केंद्र बनाये गये थे. मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया था.

हालांकि कुछ जगहों से इवीएम खराब होने की सूचना मिली, जिसे तुरंत ठीक करा दिया गया. डीएम ने बताया कि अररिया जिला अंतर्गत कुल नौ मतदान केंद्र पर लाइव बेवकास्टिंग कराया गया, जबकि 75 मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी करायी गयी. मतदान संपन्न होने के बाद पोल्ड इवीएम प्राप्त करने के लिए टेबुलवार पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मतदान कर्मियों के लिए विश्राम गृह भी बनाया गया है. मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए सुविधा केंद्र भी बनाया गया है.

जोकीहाट में 53 फीसदी…
उन्होंने बताया कि मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति में आरंभ होगा. इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. डीएम ने बताया कि जोकीहाट विधान सभा उप चुनाव में बूथ संख्या 215, 215 क, 216, 216 क पर लोगों ने बकरा नदी के कटाना व सड़क की मांग को लेकर मतदाता ने वोट बहिष्कार किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन