महाकुंभ से स्नान कर औरंगाबाद जा रहे श्रद्धालुओं की ऑटो खड़ी ट्रक में टकराई, तीन की मौत, दो की स्थिति गंभीर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Feb 2025 10:56 AM

विज्ञापन

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त ऑटो

Accident News: बिहार के कैमूर जिले में श्रद्धालुओं से भरी ऑटो खड़ी ट्रक से टकरा गई. जिसमें घटनास्थल पर ही ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई. सभी लोग महाकुंभ से स्नान कर घर लौट रहे थे.

विज्ञापन

Accident News: बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर श्रद्धालुओं से भरी ऑटो खड़ी ट्रक से टकरा गई. जिसमें घटनास्थल पर ही ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मंगलवार की सुबह हुई. सभी श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर औरंगाबाद की ओर जा रहे थे. सूचना पर पहुंची एनएचएआई की टीम व पुलिस द्वारा घायलों व मृतक के शव को कब्जे में कर अस्पताल ले गई. जहां घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर किया गया है.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में औरंगाबाद जिला के टाउन थाना स्थित न्यू एरिया गांव निवासी शिव रक्षा सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह,औरंगाबाद जिला डालटेनगंज गांव निवासी स्वर्गीय पप्पू सिंह के पत्नी अंजू सिंह व औरंगाबाद जिला के जमोहर थाना स्थित बौदी पौथू गांव निवासी ऑटो चालक वीरेंद्र राय का पुत्र दीपक कुमार शामिल है. जबकि घायलों में मृतक राजकुमार सिंह के पुत्री अंजनी कुमारी व पत्नी कंचन सिंह शामिल है जिसमे कंचन सिंह को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे गांव

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से एक ही परिवार के कुल चार लोग ऑटो पर सवार होकर प्रयागराज के महाकुंभ में सन्नान करने के लिए गए थे. जहां से स्नान करने के बाद ऑटो से ही अपने गांव औरंगाबाद लौट रहे थे जहां अचानक मंगलवार की सुबह मुठानी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे घटनास्थल पर ही ऑटो चालक सहित दो श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read: बिहार की पहली महिला IPS की कहानी, 19 साल में हो गई थी शादी, इंटरव्यू में पूछा गया था अनोखा सवाल

सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया भभुआ

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एनएचएआई टीम को दी सूचना पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने शव और घायलों को अनुमंडलिय अस्पताल मोहनिया पहुंचा. जहां घायलों का इलाज किया गया. जिसमे एक की स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर किया गया. जबकि सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन