ePaper

बरौनी से गोंदिया एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में केबिन के भीतर एसी कवर टूट कर लटका

Updated at : 04 Jul 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur

Muzaffarpur News: 15231 एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में कवर गिरने से मचा हड़कंप, यात्री ने की शिकायत; मेंटेनेंस और सुरक्षा को लेकर रेलवे पर फिर उठे सवाल।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: रेलवे की मेंटेनेंस व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ गया है. शुक्रवार को बरौनी से गोंदिया जा रही गाड़ी संख्या 15231 एक्सप्रेस ट्रेन के एम-1 कोच में उस समय यात्रियों में हड़कंप मच गया. जब केबिन के ऊपर लगा एसी का कवर कैबिनेट अचानक टूटकर लटक गया. यह घटना तब हुई जब ट्रेन मुजफ्फरपुर से बनारस के बीच सफर कर रही थी. 

यात्रियों ने क्या कहा ? 

यात्रियों ने बताया कि एसी कवर के अचानक गिरने से लोग सहम गए. इसी कोच में यात्रा कर रहे दुष्यंत सिंह नामक एक यात्री ने तुरंत रेलमदद और रेलवे के उच्चाधिकारियों को घटना की तस्वीर के साथ टैग कर शिकायत की. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि एसी का कवर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और कोई भी कोच अटेंडेंट उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है. 

Also read: ओवैसी के लिए महागठबंधन का दरवाजा बंद या खुला! AIMIM की पेशकश पर सियासी बयानबाजी तेज

यात्री ने लगाया आरोप 

पीड़ित यात्री ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद लंबे समय तक समस्या बनी रही, जिससे सहयात्री काफी परेशान हुए. यह घटना ट्रेनों के रखरखाव की बदहाल स्थिति को उजागर करती है. जहां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही देखी जा रही है.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन