DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का दशहरे से पहले मनेगी दिवाली, जानें किस दिन बढ़ेगा महंगाई भत्ता
7th Pay commission: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी वालों को सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए मिलेगा. कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा. अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा.
7th Pay commission news: केंद्रीय कर्मचारियों का इस बार दशहरे में ही दिवाली मनेगी. नए महंगाई भत्ते का पैसा सितंबर के अंत तक उनके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा. सूत्रों की मानें तो महंगाई भत्ते का औपचारिक घोषणा 28 सितंबर को होगी. महंगाई भत्ते का यह तोहफा दुर्गा नवरात्र में मिलेगा. सितंबर की सैलरी भुगतान में नए डीए जोड़ा जाएगा. अब महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा.
आपके शहर में
7th Pay Commission में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है. कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है. महंगाई भत्ता 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी वालों को सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए मिलेगा. कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा. अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा. 34% के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे.
7th Pay Commission एक्सपर्ट्स का दावा है कि इस बार महंगाई भत्ता 4% बढ़ेगा. इसका सीधा लाभ एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. दरअसल, AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के जून 2022 के आंकड़े से साफ है कि महंगाई भत्ते में अच्छा खासा बढ़ेगा. इंडेक्स में कुल 0.2 प्वाइंट की तेजी आई. ये अब 129.2 पर पहुंच गया है. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते इसी इंडेक्स के आधार पर तय होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए