पटना के छह अंचल के सीओ सहित 37 अफसरों का तबादला, देखिए पूरी सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2021 9:50 PM
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने गुरुवार रात को पटना जिला के छह अंचल के सीओ सहित राज्यभर में सीओ और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी स्तर के 37 अफसरों का तबादला कर दिया है. अधिकांश अफसरों को जिला से बाहर तैनाती दी गयी है.
पटना. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने गुरुवार रात को पटना जिला के छह अंचल के सीओ सहित राज्यभर में सीओ और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी स्तर के 37 अफसरों का तबादला कर दिया है. अधिकांश अफसरों को जिला से बाहर तैनाती दी गयी है.
सबसे बड़ा बदलाव पटना जिला में किया गया है. भास्कर कुमार मंडल को अथमलगोला , अमृत राज बंधु को दानापुर , शिवकुमार शर्मा को विक्रम, कन्हैया लाल को बिहटा , चन्दन कुमार फुलवारी शरीफ , जितेन्द्र कुमार सिंह को बाढ़ का अंचल अधिकारी बनाया गया है. प्रभात कुमार को मानसी खगड़िया, सोहनराम को राजपुर बक्सर, पंकज कुमार को कुदरा कैमूर, रमण कुमार खुटौना मधुबनी भेजा है.
वासुकीनाथ श्रीवास्तव को शाहपुर भोजपुर , संजय कुमार सिंह को कोइलवर भोजपुर, राज कुमार को आरा सदर , विजय कुमार राय को कल्याणपुर पूर्वी चंपारण, शिवाजी सिंह को मोतिहारी सदर, विद्यानंद झा को श्रीनगर पूर्णिया, कृष्ण मोहन कुमार को सन्हौला भागलपुर, अशोक कुमार मंडल जगदीशपुर भागलपुर, विनोद कुमार को बथान समस्तीपुर, अशोक कुमार यादव विभूतिपुर , अरुण कुमार सिंधिया पंकज कुमार झा को सराय रंजन समस्तीपुर का सीओ नियुक्त किया है.
नारायण पैठा को मुजफ्फरपुर के सरैया, संतोष कुमार सुमन साहेबगंज के सीओ की जिम्मेदारी निभायेंगे. अजित कुमार लाल बेलागंज गया, राकेश कुमार गोपालगंज सदर, मुकुल कुमार झा हाजीपुर सदर ,निशी कांत चेहराकला वैशाली का प्रभारी सीओ बनाया गया है.
जिन सीओ को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है उनमें संतोष कुमार को प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी बंदोबस्त कार्यालय बेगूसराय, जय कृष्ण प्रसाद को समस्तीपुर, रामदत्त पासवान मुंगेर और कैलाश महतो को रोहतास में प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है.
इसके अलावा सत्येंद्र प्रताप मधुकर को नालंदा और अखिलेश प्रसाद शर्मा को प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जमुई के पद पर भेजा है. अथमल गोला के सीओ पंकज कुमार को अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर भेजा है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










