ePaper

प्रभात खबर के 25 साल : छात्रों व युवाओं के लिए प्रेरक रहा है प्रभात खबर : प्रो आर्या

Updated at : 09 Jul 2021 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर के 25 साल : छात्रों व युवाओं के लिए प्रेरक रहा है प्रभात खबर :  प्रो आर्या

प्रभात खबर अपने सम्यक, सटीक और शानदार खबरों से बिहार के लोगों को अवगत करता रहा है. छात्रों के लिए इस अखबार का महत्व है. यह बातें वीर कुंवर सिंह विवि, आरा के पूर्व कुलपति प्रो आरएस आर्या ने कही है.

यह अखबार बिहार में लंबे समय तक भाषा की शुद्धता व तथ्यों का प्रस्तुतिकरण प्रभावशाली तरीके से करते रहा है, इसलिए छात्र एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह अखबार अत्यंत प्रेरक एवं प्रासंगिक माना जाता रहा है.

पटना कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो आरएस आर्या ने कहा कि राज्य के बुद्धिजीवी भी इस अखबार को इसकी गुणवत्ता और तथ्यों के प्रस्तुतीकरण में नवीनता का अनुभव प्राप्त करते रहे हैं.

सामान्य पाठकों के लिए भी यह अखबार जीवन के तमाम पहलुओं से जुड़े हुए तथ्यों को नयापन के साथ प्रस्तुत करता रहा है और उनके ज्ञानवर्धन में सहयोग करते रहा है.

शानदार यात्रा

प्रभात खबर के पटना एडिशन की 25 वर्षों की यात्रा मेरी समझ से एक शानदार यात्रा मानी जा सकती है. 25 वर्ष पूरा करने पर हमारी ओर से अपार मांगलिक शुभकामनाएं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन