मुजफ्फरपुर: एटीएम में पैसा डाल रहे कस्टोडियन से 24 लाख रुपये लूटे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाने के कच्ची- पक्की चौक पर बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एटीएम में रुपये डालने आये सीएमएस कैश वैन से 24 लाख लूट लिये. घटना मंगलवार दोपहर 1:10 बजे की है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी गार्ड नंद कुमार की बंदूक लेकर माधोपुर की ओर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाने के कच्ची- पक्की चौक पर बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एटीएम में रुपये डालने आये सीएमएस कैश वैन से 24 लाख लूट लिये. घटना मंगलवार दोपहर 1:10 बजे की है. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी गार्ड नंद कुमार की बंदूक लेकर माधोपुर की ओर भाग गये. कर्मचारियों के शोर मचाने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
लूट की सूचना पर नगर डीएसपी राम नरेश पासवान, डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, एसडीपीओ सरैया राजेश शर्मा पहुंचे. अपराधियों का सुराग पाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के पास एक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इसमें बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन