रामजीचक में गोली मारकर हत्या़, पुलिस कर रही है अपराधियों की तलाश

Updated at : 06 Oct 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
रामजीचक में गोली मारकर हत्या़, पुलिस कर रही है अपराधियों की तलाश

पटना : दीघा थाने के रामजीचक इलाके में शनिवार की देर रात युवक रवि कुमार (17) को उसके ही साथी विशाल ने गोली मार दी. रवि को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, विशाल को पकड़ने के लिए पटना पुलिस की टीम ने उसके दीघा के रामजीचक […]

विज्ञापन

पटना : दीघा थाने के रामजीचक इलाके में शनिवार की देर रात युवक रवि कुमार (17) को उसके ही साथी विशाल ने गोली मार दी. रवि को इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर, विशाल को पकड़ने के लिए पटना पुलिस की टीम ने उसके दीघा के रामजीचक आवास व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की.

लेकिन वह फरार होने में सफल रहा. सूत्रों का कहना है कि रवि इन दिनों चेन्नई में किसी पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था और हाल में ही दुर्गा पूजा को लेकर अपने दीघा के रामजीचक आवास पर आया हुआ था. इधर, पुलिस रामजीचक के दो रवि को लेकर काफी पेशोपेश में थी.
एक रवि राय उस इलाके का कुख्यात अपराधी रहा है और कई आपराधिक मामलों में उसकी संलिप्तता रही है. 2017 में दानापुर के कुख्यात रमेश उर्फ मखना की हत्या कुख्यात रवि राय ने ही की थी. पुलिस देर रात तक इस बात की जांच कर रही थी कि मरने वाला रवि राय ही है या कोई दूसरा रवि है.
लेकिन स्थानीय सूत्रों का कहना था कि जिसकी हत्या हुई है वह दूसरा रवि है. सिटी एसपी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि रवि व विशाल दोनों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. आपसी विवाद को लेकर यह घटना हुई है. विशाल को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. रवि के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है.
बताया जाता है कि रवि व विशाल एक साथ ही रामजीचक इलाके में मां दुर्गा के पंडाल के पास खड़े थे. इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी और फिर बगल की गली में चले गये. कुछ देर बाद ही फायरिंग की आवाज होने पर पंडाल पर मौजूद युवक दौड़ कर पहुंचे तो पाया कि रवि खून से लथपथ गिरा पड़ा है. जबकि विशाल वहां से भाग चुका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन