झपट्टा मार कर भाग रहे अपराधी को लोगों ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : एसबीआई लहेरियासराय मुख्य शाखा से रुपया निकाल कर जा रहे व्यक्ति से झपट्टा मार कर भाग रहे अपराधी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया अपराधी मोतिहारी जिला का बताया गया है. पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार हनुमाननगर प्रखंड के पटोरी गांव निवासी […]

विज्ञापन

दरभंगा : एसबीआई लहेरियासराय मुख्य शाखा से रुपया निकाल कर जा रहे व्यक्ति से झपट्टा मार कर भाग रहे अपराधी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया अपराधी मोतिहारी जिला का बताया गया है. पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार हनुमाननगर प्रखंड के पटोरी गांव निवासी जगमोहन पासवान बैंक से एक लाख रुपया निकाल कर बाहर निकला.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्री पासवान ने पैसा झोला में डाल रखा था. पोती की शादी के लिए उन्होंने बैंक से पैसा की निकासी की थी. बैंक से बाहर निकलने पर उन्होंने झोला साथ आये 12 वर्षीय पोता शिवम को थमा दिया. दोनों पैदल ही टावर की ओर जा रहे थे. रास्ते में श्री पासवान किसी कागजात का फोटो स्टेट कराने लगे. पोता शिवम दुकान के बाहर खड़ा था.

इसी बीच अपराधी झोला में ब्लेड मारकर पैसा निकालने की कोशिश करने लगा. यह देख बच्चा शोर मचा दिया. बच्चे को शोर मचाते देख अपराधी भाग निकला, लेकिन लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. अपराधी की जमकर धुनाई कर दी. इसी बीच वहां पुलिस भी पहुंच गई. लोगों ने अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराधी मोतिहारी जिला निवासी सुरेंद्र मिश्र का पुत्र रोशन मिश्र है. वैसे वह अपना पता बार-बार बदल रहा है. पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन