बदमाशों ने युवक को गोली मार बैग लूटा
Updated at : 02 Jun 2019 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

पारू : जाफरपुर मार्ग पर वैशाली केनाल नहर पुल के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को फाइनेंसकर्मी समझ गोली मार पर्स व बैग लूट लिये. राहगीरों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया. स्थिति नाजुक देख मेडिकल रेफर कर दिया गया. वह लालगंज थाना के कमालपुर निवासी सुरेश भगत […]
विज्ञापन
पारू : जाफरपुर मार्ग पर वैशाली केनाल नहर पुल के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को फाइनेंसकर्मी समझ गोली मार पर्स व बैग लूट लिये. राहगीरों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया.
स्थिति नाजुक देख मेडिकल रेफर कर दिया गया. वह लालगंज थाना के कमालपुर निवासी सुरेश भगत के पुत्र राकेश राज है. जख्मी राकेश ने बताया कि मेरी शादी छह जून को है. निमंत्रण कार्ड शनिवार की शाम बहलोलपुर गांव में रिश्तेदारों के यहां देने जा रहा था. पारू-जाफरपुर मार्ग पर वैशाली कैनाल नहर पुल के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने रोक कर तलाशी ली. बैग में पैसे की जगह शादी का कार्ड देख गुस्से में एक अपराधी ने गोली मार दी.
बेहोश होने पर पॉकेट से पर्स छीन लिया. जिसमें छह सौ रुपये थे. थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




