ePaper

सनकी पिता ने मां व बेटे की ली जान

Updated at : 03 May 2019 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
सनकी पिता ने मां व बेटे की ली जान

जितना के बरैया टोला की घटना पंखा लगाने को लेकर पिता से हुआ था विवाद शव को परिजनों ने जलाया, सूचना पर पहुंची पुलिस पति विनोद के खिलाफ पत्नी इंदु ने दी थाने में अर्जी बनकटवा : जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी बरैया टोला में मंगलवार की रात एक सनकी पिता ने मां सहित पुत्र […]

विज्ञापन

जितना के बरैया टोला की घटना

पंखा लगाने को लेकर पिता से हुआ था विवाद

शव को परिजनों ने जलाया, सूचना पर पहुंची पुलिस

पति विनोद के खिलाफ पत्नी इंदु ने दी थाने में अर्जी

बनकटवा : जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी बरैया टोला में मंगलवार की रात एक सनकी पिता ने मां सहित पुत्र की हत्या कर दी. घटना के बाद विनोद चौरसिया घर छोड़ फरार है. आनन-फानन में परिजनों व आसपास के लोगों ने शव को जला दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. सन्नी कुमार अखबार बेचने का काम करता था.

घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा है. जानकारी के अनुसार सन्नी अखबार बेचकर परिवारिक खर्च में सहयोग करता था. अखबार की कमाई से ही दो रोज पूर्व घर में पंखा लगाया, जिससे उसका पिता विनोद चौरसिया को रास नहीं आया. इसको ले बक-झक भी हुई और खाना खाने के बाद सभी सोने चले गये. बताया जाता है कि रात में चापाकल का हैंडल निकाल कर 16 वर्षीय पुत्र सन्नी पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया और घर में कुंडी लगा दी.

फिर बरामदे पर सो रही बूढ़ी मां की रड से मार मौत की नींद सुला दिया. मां के घुटने में भी चोट के निशान थे. वहीं सन्नी के गर्दन पर जख्म व खून के धब्बे थे. सुबह होने पर परिजनों ने सन्नी की खोज की और बूढ़ी मां की स्थिति देख शोरगुल किया. ग्रामीण जुटे और चीख-पुकार मच गयी और आनन-फानन में दोनों शव का दाह संस्कार कर दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि विनोद अर्द्धविक्षिप्त बताया जाता है.

चापाकल का हैंडल गायब : घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के चापाकल का हैंडल गायब है. शव को जला दिया गया है. ऐसे में आशंका व्यक्त की गयी कि चापाकल के हैंडल से ही उसकी हत्या की गयी होगी. घटना को लेकर गांव में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. विनोद फरार हो चुका है. इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शव को जलाना अपराध है. मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी.

घटना को ले पुलिस को आवेदन : अपने पुत्र व वृद्ध सास की हत्या को लेकर मृतक की मां इंदु देवी ने पुलिस को अपने पति के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. कहा है कि सन्नी पेपर हॉकर का काम करता था. अपनी कमाई से घर में पंखा लगाया था, जिसको ले पिता से विवाद हो गया, जिन्होंने जान मारने की धमकी भी दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन