भूमि विवाद में भावज को कुल्हाड़ी से किया जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : सरायरंजन थाना क्षेत्र के तीसवारा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक भैंसुर ने अपनी भावज को कुल्हाड़ी मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मौके पर मां को बचाने पहुंची भतीजी एवं भतीजे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. इसमें मनोज मिश्र की पत्नी मीरा देवी एवं पुत्री सोनाली कुमारी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : सरायरंजन थाना क्षेत्र के तीसवारा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक भैंसुर ने अपनी भावज को कुल्हाड़ी मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मौके पर मां को बचाने पहुंची भतीजी एवं भतीजे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. इसमें मनोज मिश्र की पत्नी मीरा देवी एवं पुत्री सोनाली कुमारी एवं पुत्र संजीव गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी को परिजनों ने इलाज के लिए सरायरंजन सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला एवं उसकी पुत्री को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन महिला एवं उसकी पुत्री की गंभीर हालत को देखकर सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना को लेकर जख्मी के परिजनों का कहना था कि उनलोगों का अपने चाचा राम कुमार मिश्र के साथ रास्ता को लेकर पूर्व से विवाद था.

शुक्रवार की सुबह सोनाली जब उस रास्ते से गुजरी तो रामकुमार एवं उसके घरवालों ने गाली गलौज शुरू कर दी. इसी बीच सोनाली की मां मीरा पहुंच गई. जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मीरा देवी पर वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मीरा देवी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन