शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण

मुजफ्फरपुर : सरैया थानाक्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने मामला प्रकाश में आया है. छह माह की गर्भवती होने के बाद प्रेमी अबॉर्शन के लिए दबाव दे रहा है. प्रेमी की बेवफाई से आहत पीड़िता शुक्रवार को इंसाफ के लिए महिला थाने पहुंची. उसने सरैया इलाके के अपने प्रेमी […]
मुजफ्फरपुर : सरैया थानाक्षेत्र की एक युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने मामला प्रकाश में आया है. छह माह की गर्भवती होने के बाद प्रेमी अबॉर्शन के लिए दबाव दे रहा है. प्रेमी की बेवफाई से आहत पीड़िता शुक्रवार को इंसाफ के लिए महिला थाने पहुंची. उसने सरैया इलाके के अपने प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस युवती के बयान के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है. पीड़ित युवती ने महिला थानेदार आभा रानी को बताया कि उसका काफी दिनों से प्रेम -प्रसंग चल रहा था.
करीब एक साल पहले शादी का झांसा देकर प्रेमी उसको घर से भगा कर ले गया. इसके बाद वह लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा. गर्भवती होने के दो माह बाद जब उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा, तो प्रेमी ने सिर दर्द की दवा बोलकर अबॉर्शन की दवा खिला दी. इसके बाद जब दूसरी बार वह गर्भवती हुई, तो प्रेमी ने फिर बच्चा गिराने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया.
उसके विरोध करने पर उसने छह माह की गर्भवती होने के बावजूद उसे घर से निकाल दिया. पिछले कुछ दिनों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. वह उसके साथ कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




