चचेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या
लौरिया : नाला सफाई को लेकर ताना मारने पर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने चचेरे भाई संतोष ठाकुर (35) की पीट कर हत्या कर दी. घटना लौरिया थाना क्षेत्र के मकरी टोला की है. आरोपित भाइयों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब मैकेनिक के रूप में कार्य करने वाला संतोष दुकान […]
लौरिया : नाला सफाई को लेकर ताना मारने पर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने चचेरे भाई संतोष ठाकुर (35) की पीट कर हत्या कर दी. घटना लौरिया थाना क्षेत्र के मकरी टोला की है. आरोपित भाइयों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब मैकेनिक के रूप में कार्य करने वाला संतोष दुकान से आकर अपने घर में आराम कर रहा था.
आपके शहर में
इसी दौरान दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए आरोपितों ने संतोष को जबरन खींचकर बाहर निकाला और लोहे की पाइप से पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके से फरार हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार भट्ट ने बताया कि मामले में मृतक के भाई मुन्ना ठाकुर के आवेदन पर इसके चचेरे भाई मुकेश ठाकुर व संजय ठाकुर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए