नये ब्वॉयफ्रेंड के आते ही राकेश ने साधी दुश्मनी, किया गैंगरेप
Updated at : 01 Apr 2019 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एएसआइ के बेटे द्वारा गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाकर गैंगरेप मामले में पुलिस को कई जानकारी मिली है. जानकारी के अनुसार पीड़िता पहले राकेश की गर्लफ्रेंड थी. राकेश से उसका संबंध तब हुआ था जब राकेश जगनपुरा में रहता था. काफी दिनों तक साथ रहने के बाद पीड़िता की कथित रूप से शादी […]
विज्ञापन
पटना : एएसआइ के बेटे द्वारा गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाकर गैंगरेप मामले में पुलिस को कई जानकारी मिली है. जानकारी के अनुसार पीड़िता पहले राकेश की गर्लफ्रेंड थी. राकेश से उसका संबंध तब हुआ था जब राकेश जगनपुरा में रहता था. काफी दिनों तक साथ रहने के बाद पीड़िता की कथित रूप से शादी हो गयी.
इससे राकेश से वह दूर हो गयी. लेकिन उसकी शादी लंबी नहीं चली और वह अपने पति से अलग रहने लगी. इस बीच जगनपुरा के ही रहने वाले सूर्या कुमार से उसकी दोस्ती हो गयी. दोनों एक साथ बाइक पर घूमने लगे. इसकी जानकारी जब राकेश को हुई तो उसने गर्लफ्रेंड से बदला लेने की साजिश रचा डाला.
इसके बाद 29 की रात सभी ने शराब पी और विश्वास में लेकर गर्लफ्रेंड को बुलवाया और उसके साथ गैंगरेप किया. अब तक की छानबीन में पता चला है कि जिसके साथ गैंगरेप हुआ है वह शादीशुदा महिला है. उसके पति से संबंध अच्छे नहीं हैं. पति-पत्नी अलग रहते हैं. पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है.
राकेश उसका पुराना ब्वॉयफ्रेंड है. दोनों अक्सर मिलते-जुलते रहे हैं. लेकिन 29 मार्च की रात जो कुछ हुआ वह राकेश की गर्लफ्रेंड के लिए विश्वासघात के साथ-साथ हैवानियत थी. फिलहाल सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील का कहना है कि आरोपितों को गिरफ्तार किया जायेगा.
कंकड़बाग डी-सेक्टर से राकेश के दोस्त राजू ने बाइक से किया था रिसीव
गैंगरेप पीड़िता (19) ने महिला पुलिस के सामने बयान दिया है कि 29 मार्च की रात करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर फोन आया.
फोन करने वाले ने अपना नाम राजू बताया. राजू ने कहा कि तुम कंकड़बाग डी-सेक्टर आ जाओ, तुम्हारा ब्वॉय फ्रेंड राकेश बुला रहा है. इस पर पीड़िता कंकड़बाग सेक्टर-डी पहुंची.
वहां पर राजू मौजूद था. उसने बाइक पर बैठाया और कहा कि चलो तुम्हे राकेश के पास ले चलता हूं. इसके बाद वह एक रूम में ले गये जहां राकेश, राजू के अलावा दो लोग और थे. सभी ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया.
पीड़िता का कहना है कि जब उसे होश आया तो उसने शशि कुमार को देखा जो आरकेनगर के एनटीपीसी कॉलोनी का रहने वाला है. उसके पिता का नाम संजय सिंह है. पुलिस ने इस बयान पर शशि को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अन्य की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




