गोपालपुर में विवादित भूमि पर पाइलिंग करने पर दर्जनों राउंड चलीं गोलियां

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : गोपालपुर थाने के भेलवाड़ा गांव में शुक्रवार को विवादित भूमि पर पाइलिंग करने को लेकर बदमाशों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलायीं . इतना ही नहीं नीरज सिंह के घर पर भी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. गोलियों की आवाज से लोगों में अफरा- तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस […]

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : गोपालपुर थाने के भेलवाड़ा गांव में शुक्रवार को विवादित भूमि पर पाइलिंग करने को लेकर बदमाशों ने दर्जनों राउंड गोलियां चलायीं . इतना ही नहीं नीरज सिंह के घर पर भी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. गोलियों की आवाज से लोगों में अफरा- तफरी मच गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र सिंह और राजेश साव में बहुत दिनों से भूमि विवाद चल रहा है. इसी बीच शैलेंद्र सिंह ने अपने हिस्से की जमीन पिंटू को बेच दी थी. राजेश साव ने भी एक माह पहले विवादित भूमि पर पाइलिंग शुरू की थी. तभी शैलेंद्र सिंह ने पाइलिंग करने से रोक दिया .
मामला थाना पहुंच गया. फिर विवादित जमीन पर पिंटू कुमार ने पाइलिंग शुरू की तो राजेश साव और उसके लोगों विवादित भूमि पर फायरिंग कर दी . इसी भूमि विवाद के चलते नीरज सिंह के मकान पर भी फायरिंग कर फरार हो गये.
थानेदार अलोक कुमार ने बताया कि बहुत दिनों से दोनों के बीच छह कट्ठा भूमि पर विवाद है. पुलिस छानबीन कर रही है .
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन