मुजफ्फरपुर स्वाधार गृह मामला : ब्रजेश की राजदार मधु समेत तीन पर चार्जशीट दाखिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2019 2:22 AM
मुजफ्फरपुर : स्वाधार गृह मामले में ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गयी है. केस की आइओ ने शाइस्ता परवीन उर्फ मधु, रामानुज ठाकुर व कृष्णा पासवान के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते चार्जशीट दायर की है. ब्रजेश ठाकुर एवं अन्य आरोपितों के खिलाफ अनुसंधान जारी […]
मुजफ्फरपुर : स्वाधार गृह मामले में ब्रजेश ठाकुर की राजदार मधु समेत तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गयी है. केस की आइओ ने शाइस्ता परवीन उर्फ मधु, रामानुज ठाकुर व कृष्णा पासवान के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते चार्जशीट दायर की है. ब्रजेश ठाकुर एवं अन्य आरोपितों के खिलाफ अनुसंधान जारी रहने की बात कही है.
पिछले सप्ताह महिला थानेदार ने स्वाधार गृह कांड में मधु को 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. इस दौरान पुलिस को पता चला कि स्वाधार गृह कागज पर ही चलता था. 30 जुलाई, 2018 को जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिवेश शर्मा ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि मार्च माह के निरीक्षण में स्वाधार गृह में 11 महिलाएं थीं. लेकिन, बालिका गृह कांड के बाद जब नौ जून को निरीक्षण किया गया, तो स्वाधार गृह में ताला लटका हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










