बिहार: वज्रपात की चपेट में आकर दस की मौत

पटना : बिहार के अररिया, कटिहार एवं सुपौल जिलों में आज प्रात: भारी बारिश के बाद हुए वज्रपात की चपेट में आकर दस लोगों के मरने और कई अन्य के सुलझने की खबर है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आकर सबसे अधिक छह लोग अररिया जिला में आज प्रात: मारे गए […]
पटना : बिहार के अररिया, कटिहार एवं सुपौल जिलों में आज प्रात: भारी बारिश के बाद हुए वज्रपात की चपेट में आकर दस लोगों के मरने और कई अन्य के सुलझने की खबर है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आकर सबसे अधिक छह लोग अररिया जिला में आज प्रात: मारे गए जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.
सूत्रों ने बताया कि अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में पश्चिम औराही हिंगना और पूर्वी औराही हिंगना गांव में चार लोगों की तथा प्राणपुर और कुर्साकाटन गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
वहीं कटिहार जिला के कदवा थाना अंतर्गत कुरसेल गांव में भादि अली (65) और उनकी बहु रेशमा खातून (19) की आज प्रात: वज्रपात की चपेट मंे आकर मौत हो गयी. इसबीच सुपौल जिला में भी आज सुबह वज्रपात की चपेट में आ जाने से दो लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




