कांग्रेस के साथ तालमेल जारी रहेगा: लालू

पटना: हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की चर्चा से इंकार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा. अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और उम्मीदवारों के साथ आज यहां लोकसभा चुनाव की समीक्षा […]
पटना: हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की चर्चा से इंकार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा.
अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और उम्मीदवारों के साथ आज यहां लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने के बाद लालू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की गुपचुप चर्चा से इंकार किया और कहा कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा.
लालू ने कहा कि कल उनकी दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला की उपस्थिति में एक बैठक हुई थी.
बिहार प्रदेश कांग्रेस द्वारा कल लोकसभा चुनाव को लेकर की गयी समीक्षा के दौरान उसके कई नेताओं के राजद के साथ गठबंधन पर अफसोस जताते हुए उससे तालमेल खत्म करने के सुझाव के बारे में पूछे जाने पर राजद सुप्रीमो ने कहा कि वे नहीं जानते हैं कि कौन क्या कह रहा है और हो सकता है कि ऐसे लोग जिन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिल पाया, हार के लिए गठबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हों. कांग्रेस के साथ बिहार में गठबंधन भविष्य में भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




