ePaper

World Swimming Championships: बेहोश अमेरिकी स्विमर अनीता अल्वारेज की कोच ने ऐसे बचायी जान

Updated at : 24 Jun 2022 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
World Swimming Championships: बेहोश अमेरिकी स्विमर अनीता अल्वारेज की कोच ने ऐसे बचायी जान

World Swimming Championships: सेलो फ्री फाइनल के दौरान अमेरिकी स्विमर अनीता अल्वारेज पूल में अचानक बेहोश होकर डूबने लगी, लेकिन वक्त रहते उनके कोच एंड्रिया फ्यूएंट्स द्वारा उन्हें बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गयी. वे सांस नहीं ले पा रही थीं.

विज्ञापन

World Swimming Championships: बुडापेस्ट : विश्व तैराकी चैंपियनशिप के दौरान ऐसा कुछ घटा, जिसने कुछ देर के लिए सबके होश उड़ा दिये. सेलो फ्री फाइनल के दौरान अमेरिकी स्विमर अनीता अल्वारेज पूल में अचानक बेहोश होकर डूबने लगी, लेकिन वक्त रहते उनके कोच एंड्रिया फ्यूएंट्स द्वारा उन्हें बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गयी. 25 साल की तैराक सांस नहीं ले पा रही थीं. कोच की मानें, तो अभी वह ठीक हैं.

नहीं लगाया था लाइफगार्ड

कोच ने जानकारी दी कि अमेरिकी स्विमर अनीता अल्वारेज के फेफड़ों में पानी भर गया था. एक बार जब उन्होंने फिर से सांस लेना शुरू किया, तो सब कुछ ठीक था. इसमें पूरा एक घंटा लगा. मैं पानी में उतरने के लिए लाइफगार्ड्स पर चिल्ला रही थी, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी या हो सकता है वे समझ नहीं पा रहे थीं. उन्होंने कहा कि अब वह ठीक हैं.

Also Read: Jharkhand News: रन फॉर पीस के साथ International Olympic Day समारोह शुरू, 26 जून को विजेता होंगे सम्मानित

विश्व कप में अपने तीसरे पदक के लिए दे रही थीं चुनौती

2021 की यूएसए आर्टिस्टिक स्विमिंग एथलीट ऑफ द इयर अनीता अल्वारेज अपनी तीसरी विश्व चैंपियनशिप में पदक की तलाश में थीं. हालांकि, वह सातवें स्थान पर रहने के बाद पोडियम तक पहुंचने में विफल रहीं. स्वर्ण पदक जापान की युकिको इनुई को मिला, जबकि यूक्रेन की मार्ता फिडिना और ग्रीस की इवेजेलिया ने क्रमश: रजत और कांस्य जीते.

Also Read: Jharkhand News: रांची हिंसा मामले में तैयार नहीं हो सकी जांच रिपोर्ट, हाईकोर्ट में 8 जुलाई को होगी सुनवाई

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Jharkhand News: दूल्हा एक, दुल्हन दो, झारखंड में कैसे एक प्रेमी को आखिरकार प्रेमिका से ही करनी पड़ी शादी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola