ePaper

Tokyo Olympics 2020 : बॉक्सिंग में लवलीना मेडल से केवल एक जीत दूर, 30 को चेन से होगी भिड़ंत

Updated at : 27 Jul 2021 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 : बॉक्सिंग में लवलीना मेडल से केवल एक जीत दूर, 30 को चेन से होगी भिड़ंत

Tokyo Olympics 2020, Lovlina BORGOHAIN, win in boxing टोक्यो ओलंपिक 2020 में मंगलवार को भारतीय एथलीटों ने दो स्पर्धों में अच्छा प्रदर्शन किया. जिसमें सुबह-सुबह पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने स्पेन को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की. जबकि बॉक्सिंग में लवलीना (Lovlina BORGOHAIN) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में मंगलवार को भारतीय एथलीटों ने दो स्पर्धों में अच्छा प्रदर्शन किया. जिसमें सुबह-सुबह पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने स्पेन को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की. जबकि बॉक्सिंग में लवलीना (Lovlina BORGOHAIN) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयीं. लवलीना ओलंपिक मेडल से केवल एक जीत दूर हैं.

पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा वर्ग में मंगलवार को जर्मनी की नेदिन एपेट्ज को कड़े मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

मंगलवार को रिंग में उतरने वाली एकमात्र भारतीय मुक्केबाज लवलीना ने प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से 12 साल बड़ी एपेट्ज को 3-2 से हराया. लवलीना भारत की नौ सदस्यीय टीम से अंतिम आठ में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी.

Also Read: मीराबाई को टीवी पर देख नन्ही सी बच्ची ने किया वेटलिफ्टिंग, वीडियो देख चानू भी हुईं इस क्यूट खिलाड़ी की फैन

लवलीना विश्व चैंपियनशिप में दो और एशियाई चैंपियनशिप में एक बार की कांस्य पदक विजेता है. अगले दौर में लवलीना 30 जुलाई को चीनी ताइपे की निएन चिन चेन से भिड़ेंगी. जो पूर्व विश्व चैंपियन हैं और मौजूदा खेलों में उन्हें चौथी वरीयता दी गई है.

2018 में चेन के खिलाफ लवलीना को मिल चुकी है हार

क्वार्टर फाइनल में लवलीना को मुकाबला चीनी ताइपे की चिन चेन से होगी. दोनों के बीच 2018 में मुकाबला हुआ था, जिसमें भारतीय बॉक्सर को हार का सामना करना पड़ा था. विश्व कप सेमीफाइनल में चेन ने लवलीना को 4-1 से हराया था. लवलीना के अलावा बुधवार को एशियाई चैंपियन पूजा रानी (75 किग्रा) का सामना अल्जीरिया की युवा मुक्केबाज इचरक चैब से होगा। तीस साल की पूजा ओलंपिक में पदार्पण कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola