पैट कमिंस ने कहा- यह जीत बहुत खास है, हमने पंजाब को नंबर वन से हटाकर अपने लिए जगह बनाई

Published by :Rajneesh Anand
Published at :07 May 2026 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Pat Cummins

पैट कमिंस

SRH vs PBKS 2026 : आईपीएल 2026 में तहलका मचाने वाली टीम दो टीमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हुई, तो हैदराबाद की टीम 20 साबित हुई और उसने पंजाब को 33 रनों से शिकस्त दी.

विज्ञापन

SRH vs PBKS 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को शानदार खेल दिखाते हुए अबतक प्वाइंट टेबल में नंबर वन रही पंजाब किंग्स की टीम को पीछे धकेलते हुए नंबर वन पोजिशन पर पहुंच गई है. टीम ने पंजाब को 33 रन से हरा दिया. मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टीम की खूब प्रशंसा की.

पंजाब को हराना बहुत खास रहा

पैट कमिंस ने पंजाब किंग्स पर जीत के बाद टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने कहा कि पंजाब इस मुकाबले से पहले टेबल टॉपर थी, इसलिए यह जीत टीम के लिए काफी खास है. हमने पंजाब को नंबर वन से हटाकर अपने लिए वहां जगह बनाई है. उन्होंने बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत और बड़ा स्कोर खड़ा करने की सोच की तारीफ की और कहा कि यही जीत की बड़ी वजह बना. कमिंस ने कहा कि उनकी टीम शुरुआत से ही बिना किसी डर के खेलने पर भरोसा करती है और ट्रैविस हेड व अभिषेक शर्मा का स्वाभाविक आक्रामक खेल टीम की पहचान बन चुका है.

पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी करना आसान नहीं था

पैट कमिंस ने कहा कि पंजाब जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप वाली टीम के खिलाफ दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बहुत कठिन था. बावजूद इसके हमने अच्छा प्रदर्शन किया. कमिंस ने कहा कि हैदराबाद की पिच उनके खेल के अंदाज के मुताबिक है क्योंकि यहां गेंद थोड़ी ग्रिप करती है और उनके गेंदबाज इसका फायदा उठाने में सक्षम हैं. पैट कमिंस ने यह भी कहा कि टीम मैच के दौरान परिस्थितियों के हिसाब से प्रदर्शन करना सीख गई है और यही हमारी ताकत है. अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए कमिंस ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं, हालांकि उन्हें खुद नहीं पता कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड कैसे मिल गया. उन्होंने बताया कि टीम ने पावरप्ले में अधिक आक्रामक रणनीति अपनाई और बाउंसर का इस्तेमाल प्लान के अनुसार किया,जो सफल रहा.

ये भी पढ़ें : सुरेश रैना का दावा-आरसीबी जैसा खेल रही है, वो एकबार फिर विजेता बनेगी

क्या तमिलनाडु में सरकार बना पाएंगे विजय या फिर एआईएडीएमके के सहयोग से बनेगा कोई नया समीकरण?

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola