ePaper

ऋषभ पंत ने कार दुर्घटना के बाद किया पहला ट्वीट, बीसीसीआई और जय शाह को कहा शुक्रिया, दिया हेल्थ अपडेट

Updated at : 16 Jan 2023 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने कार दुर्घटना के बाद किया पहला ट्वीट, बीसीसीआई और जय शाह को कहा शुक्रिया, दिया हेल्थ अपडेट

Ahmedabad: Indian batsman R Pant celebrates his century during the second day of the 4th and last cricket test match between India and England, at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Friday, March 5, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI03_05_2021_000133A)

पिछले महीने कार दुर्घटना का शिकार हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक्सीडेंट के बाद पहला ट्वीट किया है. उन्होंने बीसीसीआई, जय शाह, अपने फैंस और चिकित्सकों को शुक्रिया कहा है. उन्होंने अपने हेल्थ पर अपडेट भी दिया है. पंत की रिकवरी में अब भी लंबा समय लग सकता है.

विज्ञापन

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है. पिछले महीने कार दुर्घटना के बाद यह पंत का पहला ट्वीट है. दिसंबर के आखिर में पंत दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गये हैं. डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी कार में आग लग गयी थी और भाग्य से वह बच निकले थे.

बीसीसीआई और जय शाह को दिया धन्यवाद

पंत ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, उसके सचिव जय शाह और सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ डॉक्टरों और फिजियो की टीम का भी शुक्रिया अदा किया. जिन्होंने उनकी दुर्घटना के बाद उनकी मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्हों ट्विटर पर लिखा कि मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही. रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं.

रिकवरी में लग सकता है लंबा समय

उन्होंने लिखा कि दिल की गहराइयों से, मैं अपने सभी प्रशंसकों, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को भी आपकी तरह के शब्दों और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं. ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार विकेटकीपर पंत के 2023 में अधिकांश समय मैदान के बाहर रहने की संभावना है. मेडिकल अपडेट में कहा गया था कि पंत के घुटने के तीन लिगामेंट फ्रैक्चर हो गये थे.

Also Read: Rishabh Pant Health Update: सफल रही ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी, जानें कब करेंगे मैदान पर वापसी
विश्व कप से भी हो सकते हैं बाहर

दो लिगामेंट का ऑपरेशन किया जा चुका है जबकि तीसरे की सर्जरी छह सप्ताह के बाद होने की संभावना है. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था अगर पंत की रिवकरी तेजी से होती है, तब भी उन्हें मैदान पर उतरने में छह महीने का समय लग सकता है. इसका मतलब यह है कि वह आईपीएल 2023 सीजन से भी चूक सकते हैं. इतना ही नहीं अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप तक भी उनके फिट होने पर संदेह जताया जा रहा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola