ePaper

Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन ने यूपी योद्धा को 44-38 से हराया, असलम और मोहित का सुपर 10 रेड

Updated at : 27 Jan 2022 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन ने यूपी योद्धा को 44-38 से हराया, असलम और मोहित का सुपर 10 रेड

पुनेरी पलटन की ओर से स्टार रेडर असलम इनामदार और रेडर मोहित गोयट ने शानदार प्रदर्शन किया. असलम ने 12 प्वाइंट बनाये, तो मोहित ने 14 प्वाइंट बनाये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) 8 के 79वें मुकाबले में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan ) ने यूपी योद्धा (UP Yoddha) को 38 के मुकाबले 44 अंकों से हराया. इसके साथ ही पुनेरी पलटन ने लगातार तीसरी जीत के साथ प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर लिया है.

पुनेरी पलटन की ओर से असलम इनामदार और मोहित ने किया शानदार प्रदर्शन

पुनेरी पलटन की ओर से स्टार रेडर असलम इनामदार और रेडर मोहित गोयट ने शानदार प्रदर्शन किया. असलम ने 12 प्वाइंट बनाये, तो मोहित ने 14 प्वाइंट बनाये. केवल दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को जीत दिला दिया. पुनेरी पलटन की ओर से अवनिश ने 4 और संकेत सावंत ने 3 प्वाइंट बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को 45-34 से हराया, अभिषेक सिंह का सुपर 10 रेड

प्रदीप नरवाल ने फिर किया निराश, सुरेंद्र गिल का सुपर 10 रेड बेकार

यूपी योद्धा की ओर से स्टार रेडर प्रदीप नरवाल एक बार फिर अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं दिखा पाये. उन्होंने केवल 5 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. हालांक यूपी की ओर से सुरेंद्र गिल ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सुपर 10 रेड के साथ अपनी टीम के लिए कुल 16 प्वाइंट बनाये. हालांकि इसके बावजूद यूपी हार गयी. यूपी की ओर से श्रीकांत जाधव ने 5 प्वाइंट बनाये.

पहले हाफ से ही पुनेरी पलटन ने बनाया दबदबा

पहले हाफ से ही पुनेरी पलटन ने यूपी योद्धा पर दबदबा बना लिया था. पहले हाफ में पुनेरी पलटन का स्कोर 21 और यूपी का स्कोर केवल 18 था. हालांकि पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार ऑल आउट किया. दूसरे हाफ में भी पुनेरी पलटन ने बनायी बढ़त. दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन का स्कोर 23 था और यूपी का स्कोर 20. दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने एक-एक बार ऑल आउट किया.

यूपी की लगातार दूसरी हार, प्वाइंट टेबल में भारी नुकसान

यूपी योद्धा की यह लगातार दूसरी हार थी. दो हार के बाद यूपी की टीम 40 प्वाइंट लेकर 7वें स्थान पर पहुंच गयी है. यूपी ने अबतक 14 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर लगातार तीसरी जीत के बावजूद पुनेरी पलटन 37 प्वाइंट लेकर 8वें स्थान पर बनी हुई है. पुनेरी पलटन ने अबतक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 7 में उसे जीत और 7 में हार मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola