Pro Kabaddi League: पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को 42-25 से हराया, हार के बावजूद दिल्ली को नुकसान नहीं

स्टार रेडर मोहित गोयट ने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड किया. जबकि उनका साथ असलम इनामदार और कप्तान नितिन तोमर ने दिया.
प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League 2022) 8 के 76वें मुकाबले में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan ) ने दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) को 25 के मुकाबले 42 प्वाइंट से हराया. दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार थी. हालांकि इसके बावजूद दबंग दिल्ली को प्वाइंट टेबल में नुकसान नहीं हुआ है. अब भी दिल्ली दूसरे स्थान पर बनी हुई है.
पुनेरी पलटन की जीत में चमके मोहित गोयट
स्टार रेडर मोहित गोयट ने अपनी टीम के लिए सुपर 10 रेड किया. जबकि उनका साथ असलम इनामदार और कप्तान नितिन तोमर ने दिया. इनामदार ने जहां 8 प्वाइंट बनाये, तो कप्तान नितिन ने 6 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये. इसके अलावा डिफेंडर सोमवीर ने भी 6 प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये.
दबंग दिल्ली के लिए ऑलराउंडर विजय का शानदार प्रदर्शन
दबंग दिल्ली की ओर से ऑलराउंडर विजय ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने दिल्ली के लिए 8 प्वाइंट बनाये. जबकि नीरज नरवाल ने 6, संदीप नरवाल ने 5 प्वाइंट बनाये.
पहले हाफ में पुनेरी पलटन ने बनाया दबदबा
पहले हाफ में ही पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली पर शानदार बढ़त बनाया. पहले हाफ में पुनेरी पलटन ने 25 और दबंग दिल्ली ने 13 प्वाइंट बनाये. पहले हाफ में पुनेरी पलटन ने दिल्ली को दो बार ऑल आउट भी किया. दूसरे हाफ में भी पुनेरी पलटन ने अपना दबदबा कायम रखा. पुनेरी पलटन ने दूसरे हाफ में 17 और दबंग दिल्ली ने 12 प्वाइंट बनाये. दूसरे हाफ में भी पुनेरी पलटन ने दिल्ली को एक बार ऑल आउट किया.
दिल्ली की लगातार दूसरी हार, प्वाइंट टेबल में अब भी नंबर दो पर बरकरार
दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार थी. हालांकि इसके बावजूद दिल्ली को प्वाइंट टेबल में नुकसान नहीं हुआ है. अब भी दिल्ली 43 प्वाइंट लेकर दूसरे नंबर पर बरकरार है. दिल्ली ने 13 मैच खेलकर 4 में हार और 7 में जीत दर्ज किया है. जबकि लगातार दूसरी जीत के बाद पुनेरी पलटन 32 प्वाइंट लेकर 10वें नंबर पर पहुंच गया है. पुनेरी पलटन ने अबतक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




