अमेरिकन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे एंडी मर्रे

Published at :02 Sep 2016 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे एंडी मर्रे

न्यूयार्क : दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एंडी मर्रे ने स्पेन के मार्शेल ग्रानोलेर्स को हराकर अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया. बारिश के बीच 15 करोड़ डालर की लागत से बनी आर्थर एशे स्टेडियम की छत के नीचे खेला गया मुकाबला मर्रे ने 6 – 4, 6 – 1, 6 […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एंडी मर्रे ने स्पेन के मार्शेल ग्रानोलेर्स को हराकर अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया. बारिश के बीच 15 करोड़ डालर की लागत से बनी आर्थर एशे स्टेडियम की छत के नीचे खेला गया मुकाबला मर्रे ने 6 – 4, 6 – 1, 6 – 4 से जीता.

मर्रे ने स्वीकार किया कि छत के नीचे खेलने से आने वाली प्रतिध्वनि से उन्हें काफी मुश्किलें पेश आई. उन्होंने कहा ,‘‘ यह काफी कठिन था क्योंकि गेंद की आवाज सुनाई ही नहीं दे रही थी.” सेरेना विलियम्स ने रूस की एकातेरिना माकारोवा को 6 – 1, 6 – 0 से हराया. पांचवीं वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने लूसी सफारोवा को 6 – 3, 6 – 4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola