विजेंद्र ने व्हाइटिंग को चारों खाने किया चित

मैनचेस्टर : भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने शनिवार को ब्रिटेन के सॉनी व्हाइटिंग को मात देकर धमाकेदार पेशेवर शुरुआत की. सॉनी ने विजेंद्र को मैनचेस्टर एरिना में चारों खाने चित करने का वादा किया था. विजेंद्र ने यह मुकाबला उस वक्त जीता जब चार राउंड वाली प्रतियोगिता में तीसरा राउंड खत्म होने में […]
मैनचेस्टर : भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने शनिवार को ब्रिटेन के सॉनी व्हाइटिंग को मात देकर धमाकेदार पेशेवर शुरुआत की. सॉनी ने विजेंद्र को मैनचेस्टर एरिना में चारों खाने चित करने का वादा किया था. विजेंद्र ने यह मुकाबला उस वक्त जीता जब चार राउंड वाली प्रतियोगिता में तीसरा राउंड खत्म होने में कुछ ही सेकंड बचे हुए थे.
आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे 29 साल के विजेंद्र व्हाइटिंग से मुकाबले से पहले पंजाबी गानों की धुन पर थिरक रहे थे और उन्हें देखकर ऐसा लग नहीं रहा था कि वह पहली बार इस प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. दूसरी ओर, व्हाइटिंग शुरू से ही असहज नजर आ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










