बिंद्रा, नारंग आईएसएसएफ विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम
नयी दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर रायफल प्रतिस्पर्द्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे जबकि जीतू राय 50 मीटर पिस्तौल के क्वालीफिकेशन राउंड में आगे बढ़ने में सफल रहे. […]
नयी दिल्ली : ओलंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप के पहले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर रायफल प्रतिस्पर्द्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे जबकि जीतू राय 50 मीटर पिस्तौल के क्वालीफिकेशन राउंड में आगे बढ़ने में सफल रहे.
2008 के बीजिंग ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्द्धा में देश का अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले बिंद्रा 624.6 के स्कोर के बाद क्वालीफाइंग राउंड में 15वें स्थान पर रहे. जबकि संजीव राजपूत और नारंग 623 और 622.9 के स्कोर के साथ क्रमश: 25वें और 26वें स्थान पर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










