Ranji Trophy 2026-27 से पहले मुंबई ने बदला अपना कप्तान, शार्दुल ठाकुर की हुई छुट्टी; इस खिलाड़ी को मिली कमान
शार्दुल ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)
आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. सिद्धेश लाड ने शार्दुल ठाकुर की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली है. लाड का पिछला प्रदर्शन शानदार रहा था.
Shardul Thakur Removed As Mumbai Ranji Captain: आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले मुंबई क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. 42 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई की कप्तानी अब सिद्धेश लाड के हाथों में होगी. लाड ने शार्दुल ठाकुर की जगह ली है. वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.
शार्दुल ठाकुर ने पिछले सीजन संभाली थी कप्तानी
शार्दुल ठाकुर ने 2025-26 सीजन में अजिंक्य रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली थी. उनकी अगुवाई में मुंबई की टीम ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था. अब आगामी सीजन में टीम की कमान सिद्धेश लाड को सौंपने का फैसला किया गया है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लाड की नियुक्ति की पुष्टि की है.
बल्ले से शानदार रहा था सिद्धेश लाड का पिछला सीजन
सिद्धेश लाड के लिए पिछला रणजी सीजन बेहद शानदार रहा था. उन्होंने 8 मैचों में 774 रन बनाए थे. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 77.40 रहा. लाड ने अपनी इस शानदार फॉर्म के दौरान 5 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था. उनके प्रदर्शन को देखते हुए कप्तानी के लिए उन पर भरोसा जताया गया है.
2024-25 में मुंबई टीम में हुई थी वापसी
34 वर्षीय सिद्धेश लाड ने 2024-25 सीजन में मुंबई की टीम में वापसी की थी. इससे पहले वह मुंबई का साथ छोड़कर गोवा चले गए थे. गोवा के लिए खेलने के बाद एक साल के कूलिंग-ऑफ पीरियड के बाद उन्होंने मुंबई सेटअप में वापसी की.
अब लाड को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिल गई है. ऐसे में आगामी सीजन में उनकी भूमिका बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तान के तौर पर भी बेहद अहम होगी.
11 अक्टूबर से शुरू होगा नया रणजी सीजन
रणजी ट्रॉफी का आगामी सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होगा. मुंबई अपने अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ के खिलाफ करेगी. 42 बार की चैंपियन मुंबई की नजरें एक बार फिर खिताब पर होंगी और टीम को लाड की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें: VIDEO: रजत पाटीदार ने बाउंड्री के करीब छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वैभव सूर्यवंशी को 40 रन पर भेजा पवेलियन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए