जो रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का महारिकॉर्ड, घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

Updated:
विज्ञापन

जो रूट (फोटो—एक्स)

इंग्लैंड के जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए घरेलू मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जानें इस उपलब्धि के बारे में.

विज्ञापन

Joe Root Record Breaks Ricky Ponting Record: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह अब घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

पोंटिंग को पीछे छोड़ रूट बने नंबर-1

रूट को रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 13 रन की जरूरत थी. गुरुवार को पहली पारी में वह केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि, शुक्रवार को दूसरी पारी में 24 रन बनाते ही उन्होंने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. रूट का इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में कुल रन 7,594 हो गया है. उन्होंने यह उपलब्धि 89 टेस्ट मैचों की 156 पारियों में हासिल की है. वहीं पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट मैचों की 154 पारियों में 7,578 रन बनाए थे.

घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रूट और पोंटिंग के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है. सचिन ने भारत में 94 टेस्ट मैचों में 7,216 रन बनाए हैं. इसके बाद श्रीलंका के महेला जयवर्धने (7,167) और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (7,035) का नंबर है.

घरेलू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशटेस्टपारियांरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
1जो रूटइंग्लैंड891567,59425453.852435
2रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया921547,57825756.972338
3सचिन तेंदुलकरभारत941537,21621752.672232
4महेला जयवर्धनेश्रीलंका811297,16737459.722334
5जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका881437,03522456.732334

ये भी पढ़ें: सिक्सर किंग से विकेट टेकर बने वैंभव सूर्यवंशी, वीडियो में बताया ईशान किशन ने क्यों दी बॉलिंग?

सचिन के एक और रिकॉर्ड के करीब रूट

जो रूट, एक्स
जो रूट, एक्स

जो रूट के पास अब सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में रूट और सचिन फिलहाल बराबरी पर हैं. दोनों के नाम 68-68 अर्धशतक हैं. रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में अपना 68वां अर्धशतक लगाया था. अगर लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में वह अर्धशतक पूरा कर लेते तो सचिन को पीछे छोड़ देते, लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद अली ने उन्हें 24 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.

12 हजार इंटरनेशनल घरेलू रन से भी 72 रन दूर

रूट के पास इस घरेलू सीजन में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. वह अब तक इंग्लैंड में सभी फॉर्मेट मिलाकर 11,928 अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं. तीसरे टेस्ट में अगर वह 72 रन बना लेते हैं तो घरेलू मैदान पर 12,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बन जाएंगे. घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने भारत में 313 पारियों में 14,192 रन बनाए हैं. इस सूची में रिकी पोंटिंग (13,117) और विराट कोहली (12,780) भी रूट से आगे हैं.

ये भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू पर पाक टीम ने मैच छोड़ने की दी थी धमकी, अब कोच ने किया ऐसा खुलासा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola