आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच महामुकाबला आज, मैच से पहले लाइव परफॉर्म करेंगे कैलाश खेर
IPL 2026 फाइनल मैच के कप्तान और गायक कैलाश खेर
IPL 2026 Final GT vs RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. मैच की शुरुआत से पहले एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी होगी.
IPL 2026 Final GT vs RCB: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस महामुकाबले को और भी भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. मैच की शुरुआत से पहले प्रख्यात गायक कैलाश खेर अपनी सुरीली प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इसके साथ ही, फाइनल के दौरान स्टेडियम के ऊपर एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसमान में एक विहंगम त्रिशूल की आकृति बनाई जाएगी.
टॉस से पहले कैलाश खेर की परफॉर्मेंस
आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. मैच के टॉस से ठीक पहले प्रख्यात गायक कैलाश खेर अपनी लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों में नया जोश भरेंगे. कार्यक्रम के अनुसार, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार शाम 6:58 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे और ठीक 7:00 बजे टॉस होगा. फाइनल के खास आकर्षण के रूप में स्टेडियम के ऊपर एक भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसमान में खूबसूरत त्रिशूल की आकृति बनाई जाएगी.
दूसरे खिताब के लिए आरसीबी और गुजरात में महाजंग
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ने जा रही दोनों टीमें (गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) अब तक 1-1 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी, जिसने पिछले साल ही अपना पहला खिताब जीता था, इस सीजन में भी अंक तालिका में शीर्ष पर रही है. रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने पहले क्वालीफायर में गुजरात को एकतरफा मुकाबले में हराया था. हालांकि, आज गुजरात टाइटंस के पास अपने घरेलू दर्शकों के सामने उस हार का बदला लेने और दूसरा खिताब जीतने का सुनहरा मौका होगा.
दोनों टीमों का फुल स्कवॉड
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, शाहरुख खान, साईं किशोर, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, राहुल तेवतिया, ल्यूक वुड, जयंत यादव, अनुज रावत (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मानव सुथार, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु, कोनोर एस्टरहुइजेन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, रिचर्ड ग्लीसन, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, रसिक सलाम, विक्की ओस्तवाल, मंगेश यादव, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनन्दन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
यह भी पढ़े- सचिन तेंदुलकर चुने गए सदी के महानतम क्रिकेटर, कैलिस और मुरलीधरन का भी बजा डंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए