भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित, अर्जुन अवॉर्ड के लिए इन खिलाड़ियों में है टक्कर

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Jun 2020 4:46 PM

विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न के अवॉर्ड के लिए नामित किया है

विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न के अवॉर्ड के लिए नामित किया है इसके अलावा उनकी महिला हॉकी टीम की साथी वंदना कटारिया और मोनिका को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया है. पुरुष हॉकी टीम के ड्रैग फ्लिकर हरमन प्रीत सिंह को भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है.

वहीं मेजर ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह और तुषार खांडेकर के नाम भेजे गए हैं. कोच बीजे करियप्पा और रमेश पठानिया के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भेजे हैं. देश का सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न 1 जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2019 के बीच के प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा.

इससे पहले बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए रोहित शर्मा को नामित कर चुका है, वहीं टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन और इशान्त शर्मा भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित हो चुके हैं. जबकि महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया जा चुका है.

कौन है रानी रामपाल

रानी रामपाल महिला हॉकी टीम की कप्तान है जिन्होंने हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलिंपिक का टिकट दिलाया था. वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली है. रानी की ही कप्तानी में भारत विश्व के हॉकी रैंकिंग में 9 वें स्थान पर पहुंचा है.

रानी की कप्तानी में भारत ने 2017 में महिला एशिया कप जीता और 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया. रानी को हाल ही में वर्ल्ड गेम्स ने एथिलीट ऑफ द ईयर चुना था. रानी को यह अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन पोल में 1 लाख 99 हजार 400 वोट मिले थे. रानी को 2013 के जूनियर विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा गया था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola