U19 एशिया कप: भारतीय टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ को मिली जगह; जानें कौन है कप्तान?

Updated:
विज्ञापन

लक्ष्य रायचंदानी (IMAGE: SOCIAL MEDIA)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

U19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे शामिल हैं. जानें कौन है कप्तान और टीम का पूरा स्क्वॉड.

विज्ञापन

U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी संभालेंगे, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान बनाया गया है. युवा खिलाड़ियों के पास इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने और भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का शानदार मौका होगा.

विज्ञापन

कौन बनेगा भारतीय टीम का कप्तान?

बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने आगामी एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम चुनी है. लक्ष्य रायचंदानी को कप्तान और यशवर्धन सिंह चौहान को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर 2026 तक ओमान की राजधानी मस्कट में खेला जाएगा.

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होगा. ग्रुप चरण में अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर, मोहम्मद सिराज की A टीम में एंट्री

जूनियर सहवाग और द्रविड़ पर रहेंगी नजरें

इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ की हो रही है. आर्यवीर पूर्व विस्फोटक भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं. वहीं, अन्वय द्रविड़ पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे हैं.

दोनों युवा खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ने का मौका मिला है. हालांकि, दिग्गज क्रिकेटरों के परिवार से आने के कारण उन पर लोगों की नजरें जरूर रहेंगी, लेकिन मैदान पर उन्हें अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. विकेटकीपर-बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ के अलावा राजत बघेल को भी विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

भारत का पूरा स्क्वॉड

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), राजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद शामिल हैं.

कब और किससे होगा भारत का मुकाबला?

भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा. इसके बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी, जबकि 10 नवंबर को टीम UAE के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारत के सभी ग्रुप मुकाबले मस्कट में खेले जाएंगे.

ग्रुप-ए और ग्रुप-बी की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को और फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा. ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया शामिल हैं. अब भारतीय युवा टीम की नजरें एशिया कप का खिताब जीतने पर होंगी. कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के सामने टीम को एकजुट रखने की चुनौती होगी, जबकि आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें रहेंगी.

ये भी पढ़ें: 3 मैच में 139 रन लुटाने वाले भुवनेश्वर बाहर, मयंक यादव ने पहले ओवर में शिकार कर सही साबित किया फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola