IND vs ZIM 2nd ODI Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को पांच विकेट हराया, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2022 8:34 AM

विज्ञापन

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. शार्दुल ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए 3 विकेट चटकाये. भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 161 रनों पर ऑलआउट कर दिया.

विज्ञापन
undefined

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतक पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे टीम 38.1 ओवर में 161 रन पर ढेर हो गई.

undefined

भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा और मोहम्‍मद सिराज ने एक-एक विकेट लिये. जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ी रन आउट हुए.

undefined

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान केएल राहुल केवल 1 रन बनाकर दूसरे ओवर में ही आउट हो गये. उनको विक्‍टर एनयोची ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.

Also Read: IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, दूसरा वनडे जीत सीरीज पर किया कब्जा
undefined

इसके बाद, शिखर धवन और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की. धवन 7वें ओवर में तनाका चिवंगा के गेंद पर कैच आउट हो गये. उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौकों के साथ 33 रन बनाए.

undefined

धवन के बाद बैटिंग करने आए ईशान किशन का बल्ला भी नहीं चला. वे केवल 6 रन बनाकर चलते बने. उन्हें 12वें ओवर में ल्‍यूक जोंगवे ने बोल्ड किया

undefined

14वें ओवर में जोंगवे ने एक और विकेट लेते हुए शुभमन गिल का शिकार किया. उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रन की पारी खेली.

undefined

इसके बाद दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की. हुड्डा को सिकंदर रजा ने बोल्ड किया. उन्होंने 36 गेंदों में 25 रन बनाये.

undefined

सैमसन ने 39 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 4 सिक्स जड़े. संजू सैमसन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. अक्षर पटेल 6 रन बनाकर नाबाद लौटे.

undefined

इसी के साथ भारत ने 25.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर दूसरे वनडे मुकाबले में जीत हासिल की. भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया था. वहीं, सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 22 अगस्त (सोमवार) को हरारे में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola