स्मृति मंधाना की फिफ्टी ने पलटा पूरा मैच, भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार

Published by : Arquam Abdul Mannan Updated At : 15 Jun 2026 10:24 AM

विज्ञापन

स्मृति मंधाना (फोटो सोशल मीडिया)

IND vs PAK : स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़ा और अपने खास शॉट्स से पाकिस्तान के गेंदबाजों को लाइन-लेंथ से भटका दिया.

विज्ञापन

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस मैच में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसने शुरुआती ओवर्स में मजबूत दिख रही पाकिस्तानी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.

मंधाना के उस एक छक्के ने कैसे बदला पूरा मैच

मैच के शुरुआती 9 ओवर्स तक पाकिस्तानी गेंदबाजों का पूरा दबदबा था. शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स बहुत जल्दी आउट हो चुकी थीं और भारतीय टीम रन बनाने के लिए जूझ रही थी. लेकिन 10वें ओवर में मंधाना ने क्रीज से बाहर निकलकर जो शानदार छक्का जड़ा, वहीं से पूरा मैच पलट गया. इसके बाद मंधाना ने पाकिस्तानी स्पिनर्स के खिलाफ अपने पसंदीदा इनसाइड-आउट शॉट्स खेलकर चौके-छक्कों की बरसात कर दी और एक बेहतरीन अर्धशतक जड़ा. मंधाना के इस अचानक हुए हमले से पाकिस्तान की टीम घबरा गई और उनकी प्लानिंग पूरी तरह बिखर गई.

पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज ने कहा

मंधाना के इस पलटवार के बाद पाकिस्तानी टीम बुरी तरह दबाव में आ गई थी. मैच के बाद पाकिस्तान के हेड कोच वहाब रियाज ने कहा भारत-पाकिस्तान के मैच में आपको शांत रहना होता है. हमें कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं थी. हमारा प्लान सीधा था कि चीजें सिंपल रखें और अपनी प्लानिंग के हिसाब से गेंदबाजी करें, लेकिन मंधाना की बल्लेबाजी ने हमारी पूरी प्लानिंग बिगाड़ दी.

ऋचा घोष का जलवा और गेंदबाजों का कहर

मंधाना के आउट होने के बाद आखिरी ओवर्स में ऋचा घोष ने तेजी से रन बनाकर भारत को 170 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. 171 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पावरप्ले में 52 रन पर 1 विकेट खो कर अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा और श्री चरनी ने ऐसा शिकंजा कसा कि पाकिस्तान का मिडल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गया और टीम इंडिया ने यह मैच आसानी से जीत लिया.

ये भी पढ़े : IND vs PAK: दीप्ति के पंजे के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, महिला टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ भारत का आगाज

विज्ञापन
Arquam Abdul Mannan

लेखक के बारे में

By Arquam Abdul Mannan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola