ePaper

ICC Women's T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा हाई वोल्टेज मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Updated at : 12 Sep 2024 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
ICC Women's T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा हाई वोल्टेज मैच, देखें पूरा शेड्यूल

आईसीसी महिला विश्व कप के लिए 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह और दुबई के मैदानों में खेला जाएगा. 18 दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट के महाकुंभ में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए हाथ आजमाएगी.

विज्ञापन

ICC Women’s T20 World Cup : ICC Womens T20 World Cup का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा. 18 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाने वाले हैं. टी20 महिला विश्वकप में कुल 10 टीमें मशक्कत करेंगी.

भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में

आईसीसी महिला विश्व कप में 10 टीमें खेलेंगी. वहीं इन 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप की टॉप दो टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी. वहीं फाइनल का मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई के मैदान में खेला जाएगा.

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

  1. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  2. स्मृति मंधाना ( उप कप्तान)
  3. शैफाली वर्मी
  4. दीप्ति वर्मा
  5. जेमिमा राड्रिग्स
  6. ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  7. यास्तिका भाटिया ( विकेटकीपर)
  8. पूजा वस्त्त्रकार
  9. अरुंधति रेड्डी
  10. रेणुका सिंह ठाकुर
  11. दयालन हेमलता
  12. आशा शोभना
  13. राधा यादव
  14. श्रेयंका पाटिल
  15. सजना सजीवन

बांग्लादेश से युएई हुआ शिफ्ट

महिला विश्व कप 2024 की मेजबानी बांग्लादेश कर रही है. पहले ये मैच बांग्लादेश में होने वाले थे लेकिन सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात शिफ्ट करना पड़ा.

DateMatches BetweenvenueIndian Time
3 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंडशारजाह3:30 pm
3 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम श्रीलंकाशारजाह7: 30 pm
4 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडिजदुबई3:30 pm
4 अक्टूबरभारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई7: 30 pm
5 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम इंग्लैंडशारजाह3:30 pm
5 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका शारजाह7: 30 pm
6 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तानदुबई3:30 pm
6 अक्टूबर वेस्ट इंडिज बनाम स्कॉटलैंडदुबई7: 30 pm
7 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकाशारजाह7: 30 pm
8 अक्टूबर   ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंडशारजाह7: 30 pm
9 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंडदुबई3:30 pm
9 अक्टूबरभारत बनाम श्रीलंकादुबई7: 30 pm
10 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडिजशारजाह7: 30 pm
11 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानदुबई7: 30 pm
12 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंकाशारजाह3:30 pm
12 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीकादुबई7: 30 pm
13 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंडशारजाह3:30 pm
13 अक्टूबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलियाशारजाह7: 30 pm
14  अक्टूबर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंडदुबई7: 30 pm
15 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडिजदुबई7: 30 pm

Also Read: Surya Kumar Yadav Catch: गणपति पंडाल में छाया सूर्या का जादू, T20 वर्ल्ड कप में लपके कैच को बनाया थीम



विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola