Hockey World Cup 2026: 2 मैच, 2 हार और 0 अंक... अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

Updated:
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है. दो मैचों में लगातार हार के बाद भारत के खाते में शून्य अंक हैं. जानें कैसे सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है भारतीय टीम.

विज्ञापन

Hockey World Cup 2026 India points table: नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-3 की हार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम की वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. भारत ने दूसरे चरण में अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं और उसके खाते में 0 अंक हैं. ऐसे में टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया है. मौजूदा समीकरण को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब सिर्फ चमत्कार ही भारत की नैया पार लगा सकता है.

विज्ञापन

India points table: 2 मैच, 2 हार और खाते में एक भी अंक नहीं

भारत ने इस चरण में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड से और अब दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया. दो मैचों के बाद भारत के खाते में 0 अंक हैं. टीम ने कुल 3 गोल किए हैं, जबकि उसके खिलाफ 7 गोल हो चुके हैं. यानी भारत का गोल अंतर -4 है. वहीं नीदरलैंड्स ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल कर लिए हैं और वह तालिका में शीर्ष पर है.

Hockey World Cup 2026 Points Table

टीममैचजीतड्रॉहारगोलगोल खाएगोल अंतरअंक
नीदरलैंड्स220062+46
इंग्लैंड110042+23
अर्जेंटीना100113-20
भारत200237-40

India points table: नीदरलैंड्स सबसे आगे, भारत सबसे नीचे

तालिका में नीदरलैंड्स 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर है. उसने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और उसका गोल अंतर भी +4 है. इंग्लैंड ने अभी सिर्फ एक मुकाबला खेला है और 3 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. अर्जेंटीना और भारत के खाते में फिलहाल कोई अंक नहीं है. हालांकि अर्जेंटीना ने एक ही मैच खेला है, जबकि भारत दो मैच हार चुका है. यही स्थिति भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता है.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

India points table: भारत के लिए अब क्या है समीकरण?

भारत के दो मैचों के बाद 0 अंक हैं और गोल अंतर -4 है. ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम इंडिया को अपने बचे हुए मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. लेकिन सिर्फ जीत पर्याप्त नहीं होगी. भारत को दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. इंग्लैंड और अर्जेंटीना के मैचों के परिणाम भारत की स्थिति पर सीधा असर डालेंगे. भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी उसका -4 का गोल अंतर है. अगर टीम अंक तालिका में बराबरी की स्थिति में पहुंचती है, तो गोल अंतर अहम भूमिका निभा सकता है.

India points table: चमत्कार से कम नहीं होगा सेमीफाइनल का टिकट

भारत की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे न सिर्फ अपना अगला मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा, बल्कि दूसरे मैचों के नतीजे भी उसके पक्ष में आने चाहिए. यानी अब भारत की किस्मत पूरी तरह उसके अपने हाथ में नहीं है. अब भारत को उम्मीद करना होगा कि इंग्लैंड अपना दोनों मुकाबला हार जाए और अर्जेंटीना को भी जीत न मिले.

ये भी पढ़ें: Cheteshwar Pujara World Test XI: 5 भारतीयों को मिली जगह, जानें किन-किन दिग्गजों को किया शामिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola