FIDE World Championship: 18 साल के डी गुकेश बने वर्ल्ड चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई, शतरंज में चीन की बादशाहत खत्म

Updated:
विज्ञापन
Gukesh D

Gukesh D

FIDE World Championship: 18 साल के युवा डी गुकेश ने फिडे विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में चैंपियन बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

FIDE World Championship: डी गुकेश ने 2024 फिडे विश्व चैम्पियनशिप का खिताब महज 18 साल की उम्र में अपने नाम कर लिया. ऐसा करने वाले वो दुनिया के सबसे कम उम्र के चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप में चीन की बादशाहत को भी खत्म कर दिया है.

गुकेश ने चीनी खिलाड़ी को हराया

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने फीडे वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया. चीनी खिलाड़ी डिंग लिरेन पिछली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे.

गुकेश ने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनकर रूस के दिग्गज खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन गैरी कास्पारोव का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. कास्पारोव 1985 में अनातोली कार्पोव को हराकर 22 साल की उम्र में खिताब जीता था.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डी गुकेश को सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, “यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है. उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है.”

विश्ननाथ आनंद के क्लब में हुए शामिल

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताफ जीतने के साथ ही डी गुकेश, भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन ग्रैंडमास्टर विश्नाथ आनंद की बराबरी भी कर ली. विश्वनाथ आनंद के बाद इस उपनलब्धि को हासिल करने वाले गुकेश दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

14वें राउंड में गुकेश ने चीनी खिलाड़ी को दी मात

गुकेश और चीनी खिलाड़ी के बीच 14वें राउंड तक मुकाबला चला. जिसमें चीनी खिलाड़ी को एक गलती भारी पड़ी और गुकेश ने चीनी दिवार को ढहाकर खिताब अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola