DC vs KKR: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी दिल्ली और कोलकाता, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :08 May 2026 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, 51st Match, Indian Premier League 2026

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होने वाले है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत की शुरुआत अच्छी रही थी. पहले दो मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली की गाड़ी पटरी से उतर गई. उसके बाद 8 मुकाबले में केवल 2 ही जीत हासिल करने में सफल रही. दिल्ली कैपिटल्स 10 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर मौजूद है. वहीं कोलकाता के लिए इस सीजन अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. कोलकाता की टीम अब तक 9 मैचों में 3 जीत के साथ अंक तालिका में 8वें पायदान पर है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दिल्ली औऱ कोलकाता के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता की टीम ने 19 में जीत हासिल की है. वहीं दिल्ली को 15 में जीत मिली है. जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका. दिल्ली की नजरें इस बढ़त को कम करने पर होगी. वहीं कोलकाता इस बढ़त और और बढ़ाने की कोशिश करेगी.

अरुण जेटली स्टेडियम का पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम में आमतौर पर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है. इस पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है. लेकिन पिछले कुछ मुकाबले में दिल्ली के पिच से गेंदबाजों को भी काफी फायदा मिला है. ऐसे में अब दिल्ली की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज के लिए काफी मददगार है. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 170 प्लस है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम समान्य रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के मुताबिक 8 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगी. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. उस समय दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जैमिसन और रेहान अहमद.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, फिन एलन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन और सौरभ दुबे.

यह भी पढ़ें: 10 हजार फ्री टिकटों की शर्त ने छीनी बेंगलुरु से IPL फाइनल की मेजबानी, BCCI सचिव ने किया खुलासा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola