इन पांच भारतीय खिलाड़ियों ने काटे हैं थाने के चक्कर, जानें क्या थी वजह

Updated:
विज्ञापन

आज हम आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्हें कई कारणों से थाने के चक्कर काटने पड़े हैं. चलिए जानते हैं कौन कौन से भारतीय खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के बारे में हम सभी जानते हैं. एस. श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग में जेल जा चुके हैं. जिसके बाद उनका क्रिकेट करियर ही खत्म गई गया. लेकिन कई अन्य भारतीय क्रिकेटर क्रिमिनल केस में पुलिस लॉकअप का सामना कर चुके हैं.

विज्ञापन
undefined

इनमें सबसे चर्चित नाम युवराज सिंह का है. पिछले साल युवराज पर रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर जातिवादी कमेंट करने के लिए केस दर्ज हुआ था.

undefined

युवराज को हिरासत में लिया गया था और फिर उन्हें जमानत करानी पड़ी थी. हालांकि बाद में युवराज ने सोशल मीडिया पर इसके लिए माफी मांग कर मामला खत्म कर दिया था.

undefined

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को भी कोरोना महामारी के दौरान एक हरकत के लिए पुलिस हिरासत में रहना पड़ा था. दिसंबर 2020 में उन पर कोरोना प्रतिबंध तोड़ने का आरोप लगा था.

undefined

दरअसल कोरोना प्रतिबंधों के बावजूद सुरेश रैना मुंबई के ड्रैगनफ्लाई क्लब में एक पार्टी में शामिल हुए थे, जहां पुलिस की रेड में उन्हें भी अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

undefined

दिग्गज क्रिकेटर के साथ ही सांसद भी रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू को हत्या के मुकदमे का कई साल तक सामना करना पड़ा था, जिसमें उन्हें एक साल की जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी.

undefined

नवजोत सिद्धू और उनके दोस्त का 1988 में पटियाला के एक मार्केट में एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा हो गया था. सिद्धू ने उसे मुक्का मार दिया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई थी.

undefined

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व घातक बल्लेबाज रहे विनोद कांबली और उनकी पत्नी भी मुंबई पुलिस की हिरासत में रह चुके हैं.

undefined

कांबली कपल के खिलाफ उनकी नौकरानी ने 2015 में वेतन मांगने पर मारपीट करने और गालियां देने का आरोप लगाया था. दोनों को IPC की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था.

undefined

भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा क्रिकेट मैदान पर भी जोश के लिए जाने जाते हैं. लेकिन यही जोश उन्हें एक बार पुलिस हिरासत में पहुंच चुका है.

undefined

IPL में खेल रहे अमित मिश्रा को 2015 में बेंगलुरू पुलिस ने होटल में एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट करने के लिए गिरफ्तार किया था. उन्हें जमानत पर रिहाई मिली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola