ePaper

आज से शुरू होगा क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, 9 देश खेलेंगे 131 मुकाबले, टीम इंडिया 18 मैचों में लेगी हिस्सा

Updated at : 17 Jun 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
WTC Mace

WTC Mace

WTC 2025-27 Cycle Schedule: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल के चार दिन बाद ही 2025-27 का चक्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. इस पूरे साइकल में 9 टीमें मिलकर कुल 131 मुकाबले खेंलेंगी.

विज्ञापन

WTC 2025-27 Cycle Schedule: ऑस्ट्रेलिया को हराकर लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ट्रॉफी उठाने के चार दिनों बाद ही अगला चक्र यानी WTC 2025-27 शुरू होने जा रहा है. इस नए चक्र की शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी. पहले की तरह इस बार भी हर टीम को छह टेस्ट सीरीज खेलनी है, तीन घरेलू और तीन विदेशी. चूंकि हर टीम अलग-अलग संख्या में मैच खेलेगी, इसलिए पॉइंट्स टेबल PCT (Points Percentage) के आधार पर तय की जाएगी.

इस चक्र में कुल नौ टीमें हिस्सा लेंगी. इस साइकल में कुल 131 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 2027 में होगा. हालांकि अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे टेस्ट खेलने वाले देश हैं, लेकिन वे इस WTC 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं होंगे. भारत 18, ऑस्ट्रेलिया 20 और इंग्लैंड सबसे ज्यादा 21 टेस्ट मैच खेलेंगे.

अन्य टीमें के कुल मैच

न्यूजीलैंड – 15 मैच 

दक्षिण अफ्रीका – 14 मैच
पाकिस्तान – 13 मैच
श्रीलंका – 12 मैच
वेस्टइंडीज – 12 मैच
बांग्लादेश – 12 मैच

WTC 2025-27 पूरा शेड्यूल (टीम के अनुसार)

17 जून 2025 को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच WTC 2025-27 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच केवल सीरीज की शुरुआत नहीं, बल्कि श्रीलंकाई दिग्गज एंजेलो मैथ्यूज के करियर का आखिरी टेस्ट भी होगा. श्रीलंका इस मैच को जीतकर मैथ्यूज को सम्मानजनक विदाई देना चाहेगा.

श्रीलंका का शेड्यूल

  • बनाम बांग्लादेश (घरेलू) – 2 टेस्ट – जून 2025
  • बनाम वेस्टइंडीज (विदेश) – 2 टेस्ट – जून 2026
  • बनाम भारत (घरेलू) – 2 टेस्ट – अगस्त 2026
  • बनाम पाकिस्तान (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
  • बनाम न्यूजीलैंड (विदेश) – 2 टेस्ट – जनवरी 2027
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027

बांग्लादेश का शेड्यूल

  • बनाम श्रीलंका (विदेश) – 2 टेस्ट – जून 2025
  • बनाम पाकिस्तान (घरेलू) – 2 टेस्ट – मार्च 2026
  • बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
  • बनाम इंग्लैंड (घरेलू) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया (विदेश) – 2 टेस्ट – मार्च 2027

ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

  • बनाम वेस्टइंडीज (विदेश) – 2 टेस्ट – जून 2025
  • बनाम इंग्लैंड (घरेलू) – 5 टेस्ट – नवम्बर 2025
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (विदेश) – 3 टेस्ट – सितम्बर 2026
  • बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
  • बनाम भारत (विदेश) – 5 टेस्ट – जनवरी 2027
  • बनाम बांग्लादेश (घरेलू) – 2 टेस्ट – मार्च 2027

वेस्टइंडीज का शेड्यूल

  • बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 2 टेस्ट – जून 2025
  • बनाम भारत (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2025
  • बनाम न्यूजीलैंड (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2025
  • बनाम श्रीलंका (घरेलू) – 2 टेस्ट – जून 2026
  • बनाम पाकिस्तान (घरेलू) – 2 टेस्ट – जुलाई 2026
  • बनाम बांग्लादेश (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026

इंग्लैंड का शेड्यूल

  • बनाम भारत (घरेलू) – 5 टेस्ट – जून 2025
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया (विदेश) – 5 टेस्ट – नवम्बर 2025
  • बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू) – 3 टेस्ट – जून 2026
  • बनाम पाकिस्तान (घरेलू) – 3 टेस्ट – अगस्त 2026
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (विदेश) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
  • बनाम बांग्लादेश (विदेश) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027

भारत का शेड्यूल

  • बनाम इंग्लैंड (विदेश) – 5 टेस्ट – जून 2025
  • बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
  • बनाम श्रीलंका (विदेश) – 2 टेस्ट – अगस्त 2026
  • बनाम न्यूज़ीलैंड (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 5 टेस्ट – जनवरी 2027

दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल

  • बनाम पाकिस्तान (विदेश) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2025
  • बनाम भारत (विदेश) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2025
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 3 टेस्ट – सितम्बर 2026
  • बनाम बांग्लादेश (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
  • बनाम इंग्लैंड (घरेलू) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
  • बनाम श्रीलंका (विदेश) – 2 टेस्ट – फरवरी 2027

न्यूजीलैंड का शेड्यूल

  • बनाम वेस्टइंडीज (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2025
  • बनाम इंग्लैंड (विदेश) – 3 टेस्ट – जून 2026
  • बनाम भारत (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2026
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया (विदेश) – 3 टेस्ट – दिसम्बर 2026
  • बनाम श्रीलंका (घरेलू) – 2 टेस्ट – जनवरी 2027
  • बनाम पाकिस्तान (विदेश) – 2 टेस्ट – मार्च 2027

पाकिस्तान का शेड्यूल

  • बनाम दक्षिण अफ्रीका (घरेलू) – 2 टेस्ट – अक्टूबर 2025
  • बनाम बांग्लादेश (विदेश) – 2 टेस्ट – मार्च 2026
  • बनाम वेस्टइंडीज (विदेश) – 2 टेस्ट – जुलाई 2026
  • बनाम इंग्लैंड (विदेश) – 3 टेस्ट – अगस्त 2026
  • बनाम श्रीलंका (घरेलू) – 2 टेस्ट – नवम्बर 2026
  • बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू) – 2 टेस्ट – मार्च 2027

‘उसे एहसास ही नहीं है…’, दिनेश कार्तिक ने ‘कप्तान’ शुभमन को चेताया, कहा- इंग्लैंड दौरा नहीं होगा आसान

बिहार में क्रिकेट की बहार, छा गया वैभव सूर्यवंशी का दोस्त, 13 साल की उम्र में जड़ी ट्रिपल सेंचुरी

उठ जा, बच्चा है क्या? जब 19 साल के युवराज ने झेली ऑस्ट्रेलियाई स्लेजिंग, फिर फ्लिंटॉफ को सूद समेत लौटाया

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola