ePaper

WPL MI vs UP Playing XI: आज मुंबई से होगी यूपी की भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Updated at : 12 Mar 2023 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
WPL MI vs UP Playing XI: आज मुंबई से होगी यूपी की भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Women's Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 10वें मैच में आज (12 मार्च) यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

विज्ञापन

WPL 2023 UP W vs MI W Playing XI: महिला प्रीमियर लीग में रविवार (12 मार्च) को यूपी वारियर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगी. इस मैच में जहां मुंबई की टीम जीत का चौका लगाने उतरेगी वहीं, यूपी की टीम भी अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी. बतौर कप्तान एलिसा हीली और हरमनप्रीत कौर आमने-सामने होंगी. तो आइए जानते हैं इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग XI और लाइव डिटेल्स.

यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा कड़ा मुकाबला

डब्ल्यूपीएल 2023 का 10वां मुकाबला यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस के टीमों के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अभी तक अजेय है. मुंबई की टीम को लगातार तीन मैचों में जीत मिली है, वहीं यूपी की टीम ने तीन मैचों में दो जीत हासिल की है. जीत की हैट्रिक लगा चुकी हैं. यूपी की टीम इस मैच में अपने जीत का लय बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

पिच रिपोर्ट

ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को रास आती है. यहां बल्लेबाजी करना आसान तो नहीं रहेगा लेकिन गेंदबाजों के लिए यहां अधिक चुनातियां रहेगी. स्पिन गेंदबाजों को भी टर्न नहीं मिलेगी जो मुश्किलें और बढ़ा सकती है. यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को ज्यादातर जीत हासिल होती है. ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साबित हो सकता है.

Also Read: WPL 2023 Points Table: मुंबई की बराबरी पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल
कब और कहां देखें लाइव? 

यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cenema) एप देखा जा सकता है.

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI

हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक.

यूपी वारियर्स संभावित प्लेइंग XI

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola