ePaper

WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने दर्ज की दूसरी जीत, मजबूत दिल्ली कैपिटल्स को 11 रनों से हराया, देखें तस्वीरें

Updated at : 16 Mar 2023 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने दर्ज की दूसरी जीत, मजबूत दिल्ली कैपिटल्स को 11 रनों से हराया, देखें तस्वीरें

WPL 2023: लॉरा वुलफार्ट और एशलीग गार्डनर के अर्धशतकों की मदद से गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस मुकाबले में काफी कमजोर रहा. दिल्ली के लिए यह बड़ी हार है.

विज्ञापन
undefined

महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 147 रन बनाये. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 18.4 ओवर में एक 136 रन पर आउट हो गयी. गुजरात की यह दूसरी जीत है. जबकि दिल्ली की यह पांच मैचों में दूसरी हार है. गुजरात की तरफ से वुलफार्ट ने 45 गेंदों पर 57 रन बनाये जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है.

undefined

गार्डनर ने 33 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इनके अलावा हरलीन देओल ने 33 गेंदों पर 31 रन बनाये. दिल्ली की तरफ से जेस जॉनासन ने 38 रन देकर दो विकेट लिये. दिल्ली के चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें मारिजान काप ने सर्वाधिक 36 रन बनाये.

undefined

अरुंधति रेड्डी ने आखिरी ओवरों में 19 गेंद पर 25 रन बनाकर एक समय गुजरात के पेशानी पर बल ला दिए थे. गार्डनर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 19 रन देकर दो विकेट लिये. उनके अलावा किम गार्थ और तनुजा कंवर ने भी दो-दो विकेट हासिल किये. दिल्ली के सामने मुश्किल लक्ष्य नहीं था.

undefined

दिल्ली ने पहले 10 ओवर में 78 रन बनाए लेकिन इस बीच चार विकेट भी गंवाये. शेफाली वर्मा केवल आठ रन बना पाई और तनुजा कंवर (29 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गई. कप्तान मेग लैनिंग ने स्नेह राणा की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 18 रन बनाये. एलिस कैपसे ने गार्डनर पर लगातार दो छक्के जमाये लेकिन रन आउट होने से उनकी पारी भी 22 रन तक सीमित रही.

undefined

जेमिमा रोड्रिग्स केवल एक रन बना कर पवेलियन लौट गई. काप ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे. काप भी 14वें ओवर में सातवें विकेट के रूप में रन आउट हो गई. काप ने 29 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया. अरुंधति ने शिखा पांडे (नाबाद आठ) के साथ मिलकर 35 रन की साझेदारी करके दिल्ली की उम्मीद जगा दी थी.

undefined

अरुंधति ने 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर कैच किया. तब दिल्ली लक्ष्य से 15 रन दूर था. गार्डनर ने अगले ओवर में पूनम यादव को आउट करके गुजरात को जीत दिलाई. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने पावरप्ले के छह ओवरों में सोफिया डंकले (चार) का विकेट गंवाकर 32 रन बनाये. डंकले ने मारिजान काप के पहले ओवर में ही मिड ऑन पर आसान कैच दे दिया था.

undefined

दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी के सामने गुजरात के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा. वुलफार्ट और हरलीन ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की लेकिन इसके लिए उन्होंने 53 गेंदे खेली. जॉनासन ने हरलीन को विकेट के पीछे कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी.

undefined

गार्डनर के क्रीज पर उतरने के बाद रन गति तेज हुई और वुलफार्ट ने भी तेजी दिखाई. दक्षिण अफ्रीका की इस बल्लेबाज ने 16वें ओवर में जॉनासन पर पारी का एकमात्र छक्का भी लगाया, जिससे टीम का स्कोर 100 रन पर पहुंचा. वुलफार्ट ने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अरुंधति रेड्डी ने वुलफार्ट को बोल्ड करके उनकी पारी का अंत किया. गार्डनर ने अगले ओवर में जॉनासन पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola