World Cup Cricket : ग्रेस हेडन से लेकर मयंती लैंगर तक… इन एंकर के दीवाने हैं लोग

Updated:
विज्ञापन
World Cup Cricket : ग्रेस हेडन से लेकर मयंती लैंगर तक… इन एंकर के दीवाने हैं लोग

वर्ल्ड कप में इस बार एंकरों और खेल पत्रकारों की एक शानदार टीम इकट्ठा हुई है, जो क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेमिसाल पेशकश कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज हम कुछ नाम गिना रहे हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप को बहुत अच्छे से कवर किया है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप क्रिकेट कीी धूम देश दुनिया में सुनाई पड़ रही है. स्टेडियम और उसके बाहर एक से बढ़कर एक फैंस अपने पसंदीदा टीम की हौसला अफजाई में लगे हैं. इसी कड़ी में कई खेल पत्रकार कई दिनों से चल रही वर्ल्ड कप अच्छे से अच्छे ढंग से पेश कर रहे हैं, ताकी फैंस का उत्साह बरकरार रहे. वर्ल्ड कप में इस बार एंकरों और खेल पत्रकारों की एक शानदार टीम इकट्ठा हुई है, जो क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेमिसाल पेशकश कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज हम कुछ नाम गिना रहे हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप को बहुत अच्छे से कवर किया है.

undefined

 मयंती लैंगर
मयंती लैंगर भारत मशहूर खेल पत्रकार हैं. वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट को प्रस्तुत करने में सबसे आगे प्रतिभाशाली और प्रसिद्ध स्पोर्ट्स एंकर्स में मयंती लैंगर का नाम बेहद लोकप्रिय है. खेल के प्रति अपने आकर्षण, ज्ञान और जुनून के साथ, मयंती वर्षों से क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक परिचित चेहरा बन गई हैं.

undefined

ग्रेस हेडन
खेल पत्रकारों में ग्रेस हेडन का नाम भी खूब सुर्खियों में है. उनके पिता मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलियाई टीम के महान क्रिकेटर रहे हैं. खेल के प्रति उनकी गहरी समझ, उनके ग्लैमर और आकर्षण उन्हें बेहद सजग और अच्छा पत्रकार बनाता है. लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं.

undefined

जतिन सप्रू

जिनकी आवाज की जादू का हर कोई दीवाना है… वो हैं जतिन सप्रू. खेल के प्रति अपने जुनून और लगन के कारण जतिन सप्रू खेल की दुनिया के एक जानी मानी आवाज हैं.

undefined

नेरोली मीडोज

मशहूर खेल पत्रकार नेरोली मीडोज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वर्ल्ड कप क्रिकेट 2023 कवर करने वो भारत आई हैं. स्पोर्टस की अच्छी पकड़ होने के साथ-साथ निरोली को खेल के क्षेत्र में काम करने का अच्छा अनुभव है. उनकी तारीफ में कई बार कहा जाता है कि वो अपने पेशे की सर्वश्रेठ हैं. उन्हें कड़ी मेहनत, स्‍मार्ट और बहुत ही रोचक सवाल करने वाली प्रेजेंटर के तौर पर जाना जाता है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola