ePaper

World Cup 2023 Photos: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जमकर बहाया पसीना

Updated at : 07 Oct 2023 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2023 Photos: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जमकर बहाया पसीना

Chennai: India's captain Rohit Sharma with teammate Shreyas Iyer during a practice session ahead of the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match against Australia, at the MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Friday, Oct. 6, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_06_2023_000629B)

आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2023 काआगाज हो चुका है. भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. इससे पहले भारत के लिए एक बुरी खबर यह है कि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बीमार हो गये हैं और वह कुछ शुरुआती मुकाबले से चूक सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. शुभमन गिल को डेंगू होने की खबरों के बीच भारतीय खिलाड़ियों ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को जमकर पसीना बहाया.

undefined

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले एकदिवसीय विश्व कप मैच से पहले दो अलग-अलग सत्रों में बल्लेबाजी का अभ्यास किया और इस दौरान उन्होंने टी20 अंदाज में बेखौफ बल्लेबाजी की. अधिकतर खिलाड़ी अभ्यास सत्र में शामिल थे.

undefined

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस दौरान नेट अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखे हुए थे. वह मैदान में श्रेयस अय्यर के साथ 10 मिनट तब बात करते दिखे. रोहित अय्यर को पुल और हुक शॉट को सही से खेलने के बारे में बता रहे थे. उनके साथ टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी थे.

undefined

सूर्यकुमार ने नेट सत्र में अपने टी20 प्रारूप के शॉट पर अभ्यास किया. वह कलाई की मदद से स्क्वायर के क्षेत्र में शॉट लगाने के साथ बायें हाथ के थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने की गेंदों पर ‘सुपला’ शॉट भी खेलते दिखे. वह एक नेट पर अपना सत्र पूरा करने के बाद दूसरे नेट पर अभ्यास करने लगे.

undefined

नेट सत्र में ईशान किशन हालांकि जसप्रीत बुमराह के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे थे. शुभमन गिल के बीमार होने के बाद ईशान को भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. ऐसा भी हो सकता है कि किशन को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी पड़े.

undefined

विराट कोहली के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को भी बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी की गेंदों का सामना करने में परेशानी हो रही थी. एक तरह से यह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए अच्छी बात है. जब भारतीय दिग्गज उनका सामना नहीं कर पा रहे थे तो और कोई क्या करेगा.

undefined

पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी आराम से भारतीय तेज गेंदबाजों को आसानी से झेल रहे थे. कोहली बेहतरीन शॉट खेल रहे थे. संभवत: यह विराट कोहली का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है. इस टीम में कोहली के अलावा केवल रविचंद्रन अश्विन ही हैं जो 2011 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं.

undefined

अब थोड़ी बात शुभमन गिल की कर लेते हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने खबर दी कि गिल का शुक्रवार को डेंगू के लिए टेस्ट किया जाएगा और पूरी मीडिया बिरादरी में यह बात आग की तरह फैल गयी कि गिल डेंगू से पीड़ित हो गये हैं और वर्ल्ड कप के कई शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे.

undefined

भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , सूर्यकुमार यादव.

undefined

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई, दोपहर दो बजे से मैच.

11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर दो बजे से मैच.

14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर दो बजे से मैच.

19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, दोपहर दो बजे से मैच.

22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला, दोपहर दो बजे से मैच.

29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, दोपहर दो बजे से मैच.

02 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, दोपहर दो बजे से मैच.

05 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, ईडन गार्डन, कोलकाता, दोपहर दो बजे से मैच.

12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, दोपहर दो बजे से मैच.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola