ePaper

Women World Cup 2025: कब और कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया मुकाबला, जानें दोनों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Updated at : 12 Oct 2025 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
Women's World Cup 2025: India vs australia women Team

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच कैसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Women World Cup 2025: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच विशाखापत्तनम में रोमांचक मुकाबला होगा. जानें मैच टाइम, लाइव स्ट्रीमिंग और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.

विज्ञापन

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 (Women World Cup 2025) अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. हर दिन दर्शकों को शानदार और कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. अब टूर्नामेंट का 13वां मैच भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम (IND W vs AUS W) के बीच आज यानी 12 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे होगा. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी हैं, जो कुछ ही पलों में मैच का रुख बदल सकते हैं.

कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच यह बड़ा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. दर्शकों को यहां हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं में कॉमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा. वहीं, जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियो हॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके लिए बस ऐप डाउनलोड कर साइन इन करना होगा, और फैंस घर बैठे रोमांचक मुकाबले का मजा ले पाएंगे.

कैसी हैं दोनों टीमों की तैयारियां?

भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जो अपनी आक्रामक कप्तानी और बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई एलिसा हीली कर रही हैं, जिनकी कप्तानी में टीम बेहद संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आती है. भारत की टीम इस मैच में अपनी पिछली हार को भुलाकर जीत के रास्ते पर लौटना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहती है. दोनों टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का नतीजा अपने दम पर तय कर सकते हैं, जैसे भारत की स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा, तथा ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और टाहलिया मैक्ग्रा.

IND W vs AUS W हेड टू हेड रिकॉर्ड 

अब तक दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में 59 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 48 मैच जीते हैं, जबकि भारत को केवल 11 मैचों में जीत मिली है. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा इतिहास में हमेशा भारी रहा है. हालांकि भारतीय टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अपने खेल में काफी सुधार किया है और कई बड़े मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है. इस बार भारतीय खिलाड़ी अपने घरेलू दर्शकों के सामने इतिहास पलटने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

अब तक के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की है और एक मैच ड्रॉ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 5 अंक (+1.960 नेट रन रेट) हैं और वे पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, भारत ने भी तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है और एक हार झेली है. टीम के चार अंक (+0.959) हैं और वह तीसरे स्थान पर है. पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड महिला टीम फिलहाल पहले स्थान पर बनी हुई है, जिनके पास 6 अंक (+1.864) हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच मैच कब खेला जाएगा?

यह मुकाबला 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को खेला जाएगा.

IND W vs AUS W मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 2:30 बजे किया जाएगा.

IND W vs AUS W मैच कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND W vs AUS W मैच का लाइव प्रसारण कहां देखा जा सकता है?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इस मुकाबले में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा कई अन्य भाषा में भी कॉमेंट्री उपलब्ध होगी.

IND W vs AUS W मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Women World Cup 2025: इंंग्लैंड की जीत की हैट्रिक, साइवर ब्रंट का शतक, श्रीलंका को 89 रन से दी मात

‘वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, लेकिन कोच और सेलेक्टर…’, छलका ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए जडेजा का दर्द

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola