World Cup 2023: इकाना में काली पट्टी बांधकर क्यों मैदान पर उतरी भारतीय टीम, जानिए क्या है वजह

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: इकाना में काली पट्टी बांधकर क्यों मैदान पर उतरी भारतीय टीम, जानिए क्या है वजह

Lucknow: India’s batter Ravindra Jadeja during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow, Sunday, Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_29_2023_000340A)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां विश्व कप मुकाबले की शुरुआत के तुरंत बाद बयान में कहा, दिग्गज बिशन सिंह बेदी की याद में टीम इंडिया आज बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी जिनका 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था.

विज्ञापन
undefined

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी की याद में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेली. बेदी का 23 अक्टूबर को निधन हो गया था.

undefined

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यहां विश्व कप मुकाबले की शुरुआत के तुरंत बाद बयान में कहा, दिग्गज बिशन सिंह बेदी की याद में टीम इंडिया आज बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी जिनका 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था.

undefined

बेदी के परिवार में उनकी पत्नी अंजू के अलावा बेटी नेहा और बेटे अंगद तथा गवास इंदर सिंह हैं. उनकी पहली पत्नी ग्लेनिथ माइल्स से उन्हें एक बेटी गिलिंदर भी है. यह पूर्व क्रिेकेटर पिछले दो साल से कुछ अधिक समय से बीमार था और इस दौरान उनकी कई सर्जरी हुई जिसमें घुटने की सर्जरी भी शामिल है.

undefined

बेदी 77 बरस के थे. उन्होंने 1976-78 तक 22 टेस्ट में भारतीय टीम की अगुआई की. उन्होंने 1967 से 1979 के बीच कुल 67 टेस्ट और 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में देश का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने इस दौरान चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भी भारत की कप्तानी की.

undefined

संन्यास लेने के समय बेदी 28.71 के औसत से 266 विकेट चटकाकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे. बेदी भारत की दिग्गज स्पिन चौकड़ी का भी हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा भागवत चंद्रशेखर, इरापल्ली प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola