कौन हैं ‘बशीर चाचा’? जिसने भारत में लहराया पाकिस्तानी झंडा, हिरासत वाली खबर पर आया बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
कौन हैं ‘बशीर चाचा’? जिसने भारत में लहराया पाकिस्तानी झंडा, हिरासत वाली खबर पर आया बड़ा अपडेट

Hyderabad: A Pakistani fan waves the country’s national flag during the arrival Pakistan team for ICC Cricket World Cup at Rajiv Gandhi International Airport, in Hyderabad, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo) (PTI09_27_2023_000478B)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे बड़े फैन बशीर चाचा ने बताया कि पाक टीम का भारत में शानदार तरीके से स्वागत किया गया. उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत आकर वो काफी खुश हैं. मोहम्मद बशीर पाक टीम के भारत पहुंचने से दो दिन पहले ही भारत आए हैं और अपने रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए हैं.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक फैन्स की चर्चा तेजी से हो रही है. पिछले दिनों जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम 7 साल बाद भारत दौरे पर आई, तो टीम के सुपर फैन बशीर चाचा ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर पाक झंडा लहरा कर जोरदार स्वागत किया. हालांकि इसके लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कथित रूप से उन्हें पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था. हालांकि मीडिया से बातचीत में बशीर चाचा ने इस खबर को गलत बताया.

बशीर चाचा में हिरासत में लिए जाने की खबर को बताया गलत

वर्ल्ड कप 2023 खेलने 7 साल बाद भारत पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हैदराबाद एयरपोर्ट पर पिछले दिनों गर्मजोशी से स्वागत किया गया था. एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रशंसक मोहम्मद बशीर, जिसे बशीर चाचा के नाम से जाना जाता है, पहले से ही मौजूद थे. पाक टीम जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकली उन्होंने पाकिस्तानी झंडा लहराकर स्वागत किया. हालांकि ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया. एयरपोर्ट पर मौजूदा सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने पर कथित रूप से हिरासत में लिया और पूछताछ भी की. मीडिया में आई इस खबर को बशीर चाचा ने गलत करार दिया है. उन्होंने स्पोर्टस्टार के साथ बातचीत में बताया कि जब मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए वहां गया था, तो मुझे कभी भी एयरपोर्ट पर पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया गया. उन्होंने बताया, बात इतनी थी कि सुरक्षा अधिकारियों ने मुझे सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी झंडा नहीं लहराने के लिए कहा. सुरक्षाअधिकारियों ने मेरा झंडा ले लिया और जब टीम एयरपोर्ट से निकल गई तो वापस कर दिया.

भारत आकर खुश हैं बशीर चाचा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे बड़े फैन बशीर चाचा ने बताया कि पाक टीम का भारत में शानदार तरीके से स्वागत किया गया. उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत आकर वो काफी खुश हैं. मोहम्मद बशीर पाक टीम के भारत पहुंचने से दो दिन पहले ही भारत आए हैं और अपने रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए हैं. उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से पाकिस्तान का प्रशंसक रहा हूं और जहां भी पाकिस्तान टीम होगी मैं वहां यात्रा करूंगा.

कौन हैं बशीर चाचा

मोहम्मद बशीर उर्फ बशीर चाचा, उर्फ शिकागो चाचा का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था. तो फिलहाल शिकागो में रहते हैं. बताया जाता है कि बशीर चाचा शिकागो में एक रेस्तरां चलाते हैं.

धोनी और टीम इंडिया के बड़े प्रशंसक हैं बशीर चाचा

बशीर चाचा केवल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैन नहीं हैं, बल्कि वो टीम इंडिया और खासकर एमएस धोनी के जबरा फैन भी हैं. बशीर चाचा धोनी से कई बार मिल भी चुके हैं. जब धोनी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, उस समय बशीर चाचा ने भी ऐलान कर दिया था कि वो भी रिटायर हो गए हैं. उस समय उन्होंने कहा था कि धोनी के संन्यास लेने से मैं काफी दुखी हूं और उनके न रहने से मैं खुद को भी क्रिकेट की यात्रा करते हुए नहीं देखता. वह मुझसे प्यार करते थे और मैं उनसे प्यार करता हूं.

धोनी ने बशीर चाचा को 2011 वर्ल्ड कप के लिए टिकट दी थी

बशीर चाचा ने वर्ल्ड कप 2011 की बात को याद किया और बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें मोहाली में खेले गए मैच की टिकट दी थी. उन्होंने उस टिकट को अनमोल वस्तु बताया. उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप की एक यादगार पल को याद किया और बताया, मैं सिडनी में एक मैच के लिए वहां गया था. मैं धूप में बैठा. वहां काफी गर्मी थी. सुरेश रैना वहां आए और मुझे धूप का चश्मा दिया. उन्होंने बताया, यह धोनी भाई की ओर से है, मेरी ओर से नहीं है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola