Orange And Purple Cap, WPL Final: नेट साइवर ब्रंट ने जीता ऑरेंज कैप, पर्पल कैप पर किसने किया कब्जा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Mar 2025 12:20 AM

विज्ञापन

Nat Sciver-Brunt

Orange And Purple Cap: मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) के अर्धशतक के बाद अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की.

विज्ञापन

Orange And Purple Cap: मुंबई इंडियंस की टीम ने दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता, जबकि दिल्ली को लगातार तीसरी बार निराशा हाथ लगी. तीसरी बार दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंच कर हार गई. मुंबई इंडियंस ने ट्रॉफी के साथ-साथ ऑरेंज और पर्पल कैप पर भी कब्जा जमाया.

नेट साइवर-ब्रंट ने जीता ऑरेंज कैप

मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रही इंग्लैंड की खिलाड़ी नेट साइवर-ब्रंट ने ऑरेंज कैप जीत लिया. उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 5 अर्धशतकों की मदद से सबसे अधिक 493 रन बनाए. सबसे अधिक रन बनाने के मामले में एलीस पेरी रहीं. उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में कुल 372 रन बनाया. फाइनल मुकाबले में ब्रंट ने 30 रन भी बनाए और 3 विकेट भी चटकाए.

अमेलिया केर ने जीता पर्पल कैप

मुंबई इंडियंस की स्टार गेंदबाज अमेलिया केर ने पर्पल कैप अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाज अमेलिया केर ने 10 मैचों में 287 रन देकर कुल 18 विकेट चटकाए. जबकि दूसरे स्थान पर हेले मैथ्यूज रहीं. उन्होंने 10 मैचों में 307 रन देकर कुल 18 विकेट चटकाईं. दोनों के विकेट बराबर हैं, लेकिन औसत बेहतर होने की वजह से अमेलिया केर को पर्पल कैप दिया गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola